Rewa MP:राजस्व वसूली में सख्ती, टॉप बकायादारों के नाम अब फ्लेक्स होर्डिंग पर होंगे सार्वजनिक,कम राजस्व वसूली पर जोन प्रभारियों पर भड़के निगम आयुक्त!
रीवा। निगम आयुक्त ने दिनांक 23 मार्च को जोन 01 एवं 03 की राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान दोनों जोनों की कम वसूली प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 30 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले वार्ड प्रभारियों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि सभी वार्ड प्रभारी न्यूनतम 50 प्रतिशत वसूली हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिनकी वसूली निर्धारित लक्ष्य से कम पाई जाएगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। निगम आयुक्त ने अगले सात दिनों के भीतर जोन 01 को 2.5 करोड़ एवं जोन 03 को 3.5 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अवधि में व्यावसायिक बकायादारों की से बकाया राशि निगम आयुक्त ने दिनांक 23 मार्च को जोन 01 एवं 03 की राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान दोनों जोनों की कम वसूली प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। 30 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले वार्ड प्रभारियों को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि सभी वार्ड प्रभारी न्यूनतम 50 प्रतिशत वसूली हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जिनकी वसूली निर्धारित लक्ष्य से कम पाई जाएगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। निगम आयुक्त ने अगले सात दिनों के भीतर जोन 01 को 2.5 करोड़ एवं जोन 03 को 3.5 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अवधि में व्यावसायिक बकायादारों की एरियर की बकाया राशि वसूल करते हुए शून्य की जाए। उन्होंने बड़े व्यावसायिक बकायादारों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी बकायादारों पर तत्काल तालाबंदी की कार्रवाई की जाए। किसी भी प्रकार की ढिलाई या विलंब को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी जोनों से 15-15 बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उनके नाम के फ्लेक्स होर्डिंग शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं, ताकि आमजन को भी बड़े बकायादारों की जानकारी हो सके निगम आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन बड़े बकायादारों नोटिस जारी होने के बावजूद बकायाकर जमा नही किया है उन पर तालाबंदी एवं कुर्की की सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, जलकर प्रभारी अभिमन्यु सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक एवं वार्ड प्रभारी मौजूद रहे।





