---Advertisement---

Mauganj MP:गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और जमाखोरी पर हुई कार्यवाही, 19 सिलेंडर जब्त!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Mar 2026, 01:37 AM

Mauganj MP:गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और जमाखोरी पर हुई कार्यवाही, 19 सिलेंडर जब्त!

 

 

मऊगंज .जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की गयी है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देश पर संयुक्त जांच दल ने औचक निरीक्षण कर गैस व्यापारी विष्णु गुप्ता के दुकान सह गोदाम में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए 19 गैस सिलेंडरों को जब्त किया। संयुक्त जांच दल को बरहटा मोड़ के समीप स्थित विष्णु गुप्ता के दुकान सह गोदाम में अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारित किए जाने की सूचना मिलने पर जांच दल ने उनके परिसर में संचालित दुकानों सह गोदाम की जांच की। जांच के दौरान परिसर में कुल 19 घरेलू गैस सिलेंडर अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए गए।

 

 

कार्रवाई के दौरान विभिन्न गैस कंपनियों के सिलेंडर जब्त किए गए। जिनमें एचपीसीएल के 1 खाली सिलेंडर, आईओसीएल के 15 खाली सिलेंडर तथा बीपीसीएल के 03 सिलेंडर खाली शामिल हैं। सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से जब्त सामग्री को शिवम एचपी गैस एजेंसी के सुपुर्दगी में रखा गया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी अनिल गुप्ता ने बताया कि विष्णु गुप्ता के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण तैयार कर न्यायालय कलेक्टर मऊगंज में प्रस्तुत किया जाएगा। संयुक्त जांच दल में नायब तहसीलदार श्री नीरज दुबे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अनिल गुप्ता, मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारती शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 11, 2026

May 11, 2026

May 11, 2026

May 11, 2026

May 6, 2026

May 1, 2026

Leave a Comment