---Advertisement---

Rewa MP:पुलिस लाइन में आधी रात खूनी तांडव गाली-गलौज कुल्हाड़ी और लाठियों से हुआ हमला, एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल, आरोपी पिता-पुत्र फरार!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 11 May 2026, 07:19 AM

Rewa MP:पुलिस लाइन में आधी रात खूनी तांडव गाली-गलौज कुल्हाड़ी और लाठियों से हुआ हमला, एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल, आरोपी पिता-पुत्र फरार!

 

 

​रीवा .जिले के पुलिस लाइन क्षेत्र में बीती रात अनुशासन के रक्षकों के बीच मर्यादा की सीमाएं तब टूट गईं, जब दो पुलिसकर्मियों का आपसी विवाद एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।लगभग रात 12:30 बजे हुई इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को स्तब्ध कर दिया है।हमले में गंभीर रूप से घायल आरक्षक को उपचार हेतु संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार,विवाद की शुरुआत तब हुई जब नशे की हालत में सुरेंद्र पांडेय उर्फ मामा पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी मुकेश तिवारी की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज की।जब इसकी जानकारी मुकेश तिवारी की पत्नी ने अपने पति को दी,तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

 

 

 

कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला
​कहासुनी के कुछ देर बाद सुरेंद्र पांडेय अपने पुत्र और एक-दो अन्य साथियों के साथ हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मुकेश तिवारी के घर पहुंच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,जब मुकेश के पुत्र ने दरवाजा खोला, तो आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। मुकेश तिवारी ने अपने बचाव में डंडा उठाया और बीच-बचाव की कोशिश की,लेकिन सुरेंद्र पांडेय और उनके पुत्र ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।संघर्ष के दौरान मुकेश तिवारी ने भी आत्मरक्षा के लिए लाठी-डंडों का प्रयोग किया,जिससे दूसरे पक्ष को भी चोटें आई हैं।

 

 

 

​अस्पताल में भर्ती और आरोपियों की दबंगई
​गंभीर रूप से घायल मुकेश तिवारी को स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तत्काल संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया,जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।वहीं घटना के बाद आरोपी सुरेंद्र पांडेय उर्फ मामा अपने पुत्र के साथ बिछिया थाना पहुंचे।सूत्रों के अनुसार वहां जब पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराने की बात कही,तो आरोपी पिता-पुत्र पुलिसकर्मियों को भी गाली-गलौज देते हुए मौके से फरार हो गए।​बिछिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित क्षेत्र में इस तरह की हिंसक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घायल आरक्षक के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 11, 2026

May 11, 2026

May 11, 2026

May 6, 2026

May 1, 2026

May 1, 2026

Leave a Comment