Rewa MP:ऑपरेशन कर किशोर के पैर से चिकित्सकों ने निकाली गोली,हिरासत में एक संदेही, पुजारी के बेटे की तलाश जारी!
रानीतालाब के पास साईं मंदिर के सामने गुरुवार को हुई थी फायरिंग, कट्टा दिखाने में चली गोली
रीवा। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानीतालाब के समीप साईं मंदिर के सामने गुरुवार को गोली चालन की घटना में घायल किशोर की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल ली है।
क्या है मामला
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया है कि यह घटना दो लोगों के बीच कट्टा दिखाने के दौरान हो गई। पुजारी के बेटे को एक युवक कट्टा दिखा रहा था, तभी फायर हो गया और गोली वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर के पैर में लग गई।
पुलिस कार्रवाई
उधर, इस मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। वहीं पुजारी के बेटे की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहन छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस घटनाक्रम का पूरा खुलासा हो जाएगा।





