---Advertisement---

Satna MP:नागौद राजघराने में चली गोलियां, बहू के पेट में धंसी गोली, गढ़ी बनी रणभूमि,दागे नौ फायर, भाजपा विधायक के भतीजे के परिवार का विवाद खूनी संघर्ष में बदला!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 13 Jun 2026, 01:46 AM

Satna MP:नागौद राजघराने में चली गोलियां, बहू के पेट में धंसी गोली, गढ़ी बनी रणभूमि,दागे नौ फायर, भाजपा विधायक के भतीजे के परिवार का विवाद खूनी संघर्ष में बदला!

 

 

 

सतना। नागौद राजघराने का वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद गुरुवार को उस वक्त खूनी मोड़ पर पहुंच गया, जब परसमनिया गढ़ी के भीतर चली गोलियों ने पूरे विंध्य अंचल को हिला दिया। राजघराने की बहू योगिता सिंह के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले सतना और फिर रीवा के विंध्य मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तक चले ऑपरेशन के बाद उनकी जान बचाई जा सकी। पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में सुनीता सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना के बाद गढ़ी और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

 

विधायक के भतीजे की पत्नी है योगिता

जानकारी के अनुसार योगिता सिंह, पूर्व मंत्री एवं नागौद से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की पत्नी हैं। पति रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा और पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए योगिता के माता-पिता और परिजन राजस्थान के उदयपुर से नागौद पहुंचे थे। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे परसमनिया गढ़ी मैं दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रहती थी, लेकिन कुछ ही देर में माहौल इतना गरमा गया कि सुलह की कोशिशें गोलियों की आवाज में दब गई।

 

 

 

नौ राउंड फायर !

घायल योगिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि गढ़ी में मौजूद सुनीता सिंह परिहार ने नौ राउंड फायर किए। उनका दावा है कि फायरिंग के दौरान उनके दामाद रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा लगातार ‘मारो-मारो’ कहकर उकसा रहे थे। एक गोली योगिता के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

 

 

 

गोली चलाने वाली महिला गिरफ्तार

एसडीओपी नागौद रघु केशरी ने कहा कि उचेहरा थाना पुलिस ने घायल योगिता सिंह की शिकायत पर सुनीता सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109 (1) और 296 (बी) का प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है।

 

 

 

आरोपी सुनीता सिंह परिहार

भड़के परिजन, बाबा राजा की कर दी पिटाई योगिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि बाबा राजा पिछले कई वर्षों से सुनीता सिंह परिहार को अपने साथ रखे हुए हैं। परिजनों ने बताया कि बेटी के ससुर के निधन के बाद सुनीता गढ़ी में रहने लगी थी। गुरुवार को बातचीत के दौरान बाबा राजा ने योगिता को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद खिड़की से फायरिंग की गई। गोली लगते ही गढ़ी में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों ने बाबा राजा की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हालात संभाले, लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

 

 

 

सुबह आया होश, खतरे से बाहर

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक योगिता सिंह का ऑपरेशन रात करीब एक बजे तक चला। शुक्रवार सुबह उन्हें होश आया। चिकित्सकों ने फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है, लेकिन निगरानी जारी है।

कई वर्षों से अलग रह रही थी योगिता

सूत्रों के अनुसार योगिता सिंह और बाबा राजा के बीच कई वर्षों से अनबन चल रही थी। इसी कारण योगिता परसमनिया गढ़ी छोड़कर नागौद किले में रह रही थीं। शुक्रवार को परिजनों की पहल पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विवाद सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन यह प्रयास खूनी संघर्ष में बदल गया।

 

 

 

 

राइफल जब्त, पुलिस बल तैनात

उधर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, किसकी क्या भूमिका रही और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। राजघराने से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल गोलीकांड ने पूरे विध्य क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद परसमनिया गढ़ी और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

इनका कहना है

परसमनिाय गढ़ी में गुरुवार की दोपहर गोली चलने की घटना पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, राइफल जब्त कर ली गई गई, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

रघु केशरी, एशडीओपी नागौद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 13, 2026

June 13, 2026

June 12, 2026

June 12, 2026

June 12, 2026

June 7, 2026

Leave a Comment