Rewa MP:डीईओ की कुर्सी की दौड़ में दावेदारों पर उठ रहे सवाल, स्वच्छ छवि के चलते महेश तिवारी चर्चा में!
रीवा। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पद पर नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। संभावित दावेदारों के नामों को लेकर विभागीय गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच कुछ दावेदारों को लेकर विवाद और जांच संबंधी मामलों की भी चर्चा सामने आ रही है, जबकि कुछ अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार डीईओ पद की दौड़ में शामिल *पी.एल. मिश्रा का नाम पूर्व में दर्ज एक प्रकरण और उससे जुड़ी जांच को लेकर चर्चा में है।*. *बताया जाता है कि उनके विरुद्ध दर्ज मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। हालांकि मामले में अंतिम निष्कर्ष और कानूनी निर्णय अभी लंबित हैं।
वहीं आर.एल. दीपांकर को विभाग में एक सरल और सौम्य अधिकारी के रूप में जाना जाता है, लेकिन विभागीय चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए कठोर प्रशासनिक निर्णय लेने की क्षमता और प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता होती है। इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।
इन सबके बीच *मॉडल स्कूल के प्राचार्य एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी महेश तिवारी का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है।*. शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों और अधिकारियों का मानना है कि उनकी प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता, बेदाग छवि और स्थानीय स्तर पर बेहतर पकड़ उन्हें अन्य दावेदारों की तुलना में मजबूत बनाती है।
महेश तिवारी वर्तमान में दो महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और विभागीय सूत्रों के अनुसार दोनों जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। यही कारण है कि डीईओ पद के लिए उन्हें एक सक्षम और प्रभावी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
अब अंतिम निर्णय शासन स्तर पर होना है, लेकिन विभागीय चर्चाओं में महेश तिवारी का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में लगातार सामने आ रहा है.





