Rewa MP:8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 9 दिन बाद गिरफ्तार, टॉफी का लालच देकर किया था अपहरण!
विश्वविद्यालय थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी सर्वेश निखिल द्विवेदी ने कबूला जुर्म,मोटरसाइकिल जब्त, SP गुरकरन सिंह की टीम ने 2 घंटे में बच्ची को किया था दस्तयाब
रीवा। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने 8 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। SP डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तकनीक और हुलिया के आधार पर आरोपी को दबोचा।
टॉफी का लालच देकर ले गया था आरोपी
दिनांक 03.06.2026 को फरियादिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी छोटी बच्ची मंगलम पार्क में खेल रही थी। तभी अज्ञात आरोपी टॉफी का लालच देकर मोटरसाइकिल से अपहरण कर ले गया। रिपोर्ट पर तत्काल नाकाबंदी कर पुलिस ने 2 घंटे के अंदर बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया था।
CWC काउंसिलिंग में खुला दुष्कर्म का राज
बालिका के कथन और CWC (महिला बाल कल्याण समिति) के समक्ष काउंसिलिंग में दुष्कर्म व लैंगिक अपराध की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रकरण में बलात्कार की धाराएं बढ़ाकर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई।
9 दिन बाद पकड़ाया दरिंदा
लगातार वैज्ञानिक तकनीक और हुलिया के आधार पर तलाश के बाद 12.06.2026 को आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सर्वेश निखिल द्विवेदी पिता शशिकान्त द्विवेदी, उम्र 26 वर्ष, निवासी लुक थाना जवा जिला रीवा बताया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी से पूछताछ जारी है।





