Mauganj MP: सिविल अस्पताल मऊगंज में सफाईकर्मी कर रही इलाज नेहा शर्मा लगाती मिली मरीजों को इंजेक्शन-ड्रिप, जिम्मेदारो की आंखों मे छाया मोतियाबिंद!
OPD के जनरल वार्ड में खुलेआम इलाज, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ रहते भी गैर-अधिकृत,कर्मचारी के हाथ में मरीजों की जान
मऊगंज। मऊगंज सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। महिला सफाईकर्मी नेहा शर्मा OPD के जनरल वार्ड में मरीजों को इंजेक्शन लगाती और ड्रिप चढ़ाती पाई गई।
स्थानीय बोले- रोज का है खेल
स्थानीय लोगों का दावा है कि नेहा शर्मा अक्सर डॉक्टर-नर्स का काम करती है। सबसे बड़ा सवाल: जब अस्पताल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ मौजूद है तो सफाईकर्मी से इलाज क्यों कराया जा रहा है? मरीजों की जान से खिलवाड़ पर हड़कंप मच गया है।
प्रशासन हरकत में
मामले को गंभीरता से लेते हुए मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। BMO यह पता लगा रहे हैं कि महिला सफाईकर्मी किसके निर्देश पर मरीजों का इलाज कर रही थी।
कौन है जिम्मेदार?
जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। लेकिन सवाल वही है- अस्पताल में डॉक्टर-नर्स क्या कर रहे थे? क्या स्टाफ की कमी है या लापरवाही?
सरकारी अस्पताल में झोलाछाप राज, मरीज भगवान भरोसे। जांच होगी या लीपापोती? इसके पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके है लेकिन जिम्मेदारो को कार्यवाही के नाम पर सांप सूंघ जाता है।





