---Advertisement---

Delhi news:देश में 16 दवाओं के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक, स्वास्थ्य के लिए बताई गईं असुरक्षित!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 21 Jun 2026, 02:55 AM

Delhi news:देश में 16 दवाओं के निर्माण और बिक्री पर तत्काल रोक, स्वास्थ्य के लिए बताई गईं असुरक्षित!

 

 

 

दिल्ली।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित एक विशेषज्ञ समिति की समीक्षा के बाद देश भर में 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड ने इन संयोजनों को स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित, अतार्किक और चिकित्सीय रूप से आधारहीन पाया है। ये दवाएं मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाई गई हैं।मंत्रालय ने राज्य औषधि नियामकों और संबंधित एजेंसियों को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित किए गए 16 संयोजनों (FDC) की सूची इस प्रकार है:
▪️एसिटाइल सैलिसिलिक एसिड + एथोहेप्टाजीन
▪️एलो एक्सट्रैक्ट + एलांटोइन + अल्फाटोकोफेरॉल एसिटेट + डी-पैंथेनॉल + विटामिन ए
▪️एलो एक्सट्रैक्ट + विटामिन ई + डाइमेथिकोन + ग्लिसरीन
▪️एलोवेरा + जोजोबा ऑयल + विटामिन ई
▪️एलोवेरा + ऑरेंज ऑयल
एलोवेरा + जोजोबा ऑयल + व्हीट जर्म ऑयल + टी ट्री ऑयल
▪️एलोवेरा + विटामिन ई + हर्बल
▪️डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड
▪️डाइसाइक्लोमाइन + पैरासिटामोल + क्लिडिनियम ब्रोमाइड + क्लोरडायजेपॉक्साइड
▪️ग्लाइक्लाजाइड + क्रोमियम पिकोलिनेट
पैरासिटामोल + लिग्नोकेन
▪️अमॉक्सिसिलिन + सेरेशियोपेप्टिडेज + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेंस
▪️अमॉक्सिसिलिन + क्लॉक्सासिलिन + लैक्टिक एसिड बेसिलस + सेरेशियोपेप्टिडेज
▪️अमॉक्सिसिलिन + सेरेशियोपेप्टिडेज
▪️सेफाड्रोक्सिल + प्रोबेनेसिड
▪️सेफुरोक्सिम + सेरेशियोपेप्टिडेज।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment