---Advertisement---

Rewa MP:नीट के परीक्षा केंद्र में लगी रहस्यमय आग मार्तंड क्रमांक-2 स्कूल के प्राचार्य कक्ष में CCTV, DVR, AC सहित डाटा जलकर खाक प्रशासन व पुलिस ने शुरू की गहन जांच!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Jun 2026, 06:24 PM

Rewa MP:नीट के परीक्षा केंद्र में लगी रहस्यमय आग मार्तंड क्रमांक-2 स्कूल के प्राचार्य कक्ष में CCTV, DVR, AC सहित डाटा जलकर खाक प्रशासन व पुलिस ने शुरू की गहन जांच!

 

 

 

रविवार शाम नीट की पूर्ण परीक्षा के बाद शहर के मार्तंड क्रमांक-2 स्कूल में हुई घटना, प्राचार्य कक्ष में लगी आग,परीक्षा संचालित करने वाली मुख्य एजेंसी एनटीए का डाटा भी जलकर हुआ नष्ट, अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी मिले

रीवा। रविवार को आयोजित हुई नीट की पूर्ण परीक्षा के बाद शहर के एक परीक्षा केंद्र में आगजनी की बड़ी घटना हो गई। यह घटना रविवार की शाम शहर के मार्तंड क्रमांक 2 स्कूल में हुई है। यहां स्कूल के प्राचार्य कक्ष में आग लगने की वजह से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित एसी, टीवी व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। कुल मिलाकर आगजनी की इस घटना में नीट परीक्षा संचालित करने वाली मुख्य एजेंसी एनटीए का डाटा भी जलकर खाक हो गया है।

 

 

 

शाम से हो रहा था शॉर्ट-सर्किट
विद्यालय प्राचार्य के अनुसार शाम से ही बिजली स्पार्क कर रही थी। बताया इसके सुधार के कोई उपाय नहीं किए गए। माना जा रहा है कि यहीं वजह है कि शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और डीवीआर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। दावा किया जा रहा है कि नीट परीक्षा की सामग्री स्कूल से बाहर निकालने के बाद आगजनी की यह घटना हुई। आग बुझाने के लिए पानी के पंपों का उपयोग किया गया।

 

 

 

 

सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जल कर खाक
मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है नीट की पूर्ण परीक्षा के दौरान जब देश में परीक्षा संचालन को लेकर सुरक्षा के लिए पूरे ताकत झोंक दी गई थी, ऐसे समय में उत्पन्न हुई इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। हालांकि परीक्षा केंद्र बनाए गए मार्तंड क्रमांक 2 विद्यालय में आगजनी की घटना की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना प्रथम दृष्टया 6 बजे हुई, जबकि स्कूल प्रबंधन को और से सूचना पुलिस को रात करीब 9 बजे दी गई। ऐसे में प्रशासन का किया कलाप भी शक के दायरे में आ रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस ने गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। इसके लिए सोमवार को मौके पर वीडियो यानी वन स्काड टीम को भी भेजा गया था। टीम ने घटना स्थल की बारीकी से निरीक्षण किया है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर अब वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपे जाएंगे।

 

 

 

 

एक्सपायरी थे अग्निशमन यंत्र
विद्यालय में आग बुझाने के कोई साधन उपलब्ध नहीं थे। जो अग्निशमन यंत्र लगा हुआ है वह एक्सपायरी हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी प्राचार्य कक्ष में लगी आग की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को नहीं दी गई। स्कूल प्रबंधन स्टाफ से ही आग को बुझा दिया। वहीं घटना की सूचना रात करीब 9 बजे विश्वविद्यालय थाना को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यानि घटना और सूचना के बीच करीब 3 घंटे का अंतराल है। बहरहाल अब मामला तो भी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राचार्य कक्ष को सील कर दिया है और आगे मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment