---Advertisement---

Rewa MP: गुढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह का विधायक नागेन्द्र सिंह पर गंभीर आरोप, कहा “अविश्वास की साजिश रची, अब एक कदम उठाया तो मुंह दिखाने के काबिल नहीं छोड़ूंगी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Jul 2026, 08:33 AM

Rewa MP: गुढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह का विधायक नागेन्द्र सिंह पर गंभीर आरोप, कहा “अविश्वास की साजिश रची, अब एक कदम उठाया तो मुंह दिखाने के काबिल नहीं छोड़ूंगी!

 

 

 

पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष ने कहा विधायक BJP-कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर कर रहे साजिश, लोकायुक्त कार्रवाई के पीछे भी बताया हाथ

रीवा। जिले के गुढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष अर्चना सिंह और भाजपा के क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह के बीच चल रहा राजनीतिक विवाद अब चरम पर पहुंच गया है।
शुक्रवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नागेन्द्र सिंह भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के साथ मिलकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की साजिश रच रहे हैं।

 

 

 

लोकायुक्त कार्रवाई के पीछे भी बताया विधायक का हाथ

अध्यक्ष अर्चना सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हीं के इशारे पर हाल ही में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है।
इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा, _”यदि विधायक नागेन्द्र सिंह ने मेरे या मेरे परिवार के खिलाफ कोई कदम उठाया, तो मैं उनकी ऐसी-ऐसी CDs और कारनामे एक्सपोज कर दूंगी कि वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।”_

क्षेत्र में बढ़ा सियासी पारा

गुढ़ में पिछले कई महीनों से जारी इस खींचतान के बीच अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक रूप से दी गई इस चेतावनी के बाद क्षेत्र का सियासी पारा काफी चढ़ गया है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक इन आरोपों पर विधायक नागेन्द्र सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment