---Advertisement---

Mauganj MP:नवागत थाना प्रभारी रीना सिंह का मानवीय चेहरा आया सामने, पेट्रोलिंग के दौरान किसान की मदद, किसान की आंखों मे झलके आंसू दिया आशीर्वाद!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 02 Aug 2026, 04:16 AM

Mauganj MP:नवागत थाना प्रभारी रीना सिंह का मानवीय चेहरा आया सामने, पेट्रोलिंग के दौरान किसान की मदद, किसान की आंखों मे झलके आंसू दिया आशीर्वाद!

 

 

 

मऊगंज। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए लौर थाना की नवागत थाना प्रभारी रीना सिंह ने एक सराहनीय पहल की। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे नियमित पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने एक परेशान किसान की मदद कर लोगों का दिल जीत लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, इटहा जोधपुर द्वितीय हनुमान मंदिर के पास एक अधेड़ किसान अपने छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से आटा पिसवाने के लिए जा रहा था। मोटरसाइकिल पर रखी राशन की बोरियां बार-बार नीचे गिर रही थीं, जिससे किसान काफी परेशान था और उन्हें संभालने का प्रयास कर रहा था।इसी दौरान वहां से गुजर रही थाना प्रभारी रीना सिंह की नजर किसान पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और बिना देर किए आरक्षक अवनीश पाण्डेय तथा वीरेन्द्र शुक्ला के साथ स्वयं आगे बढ़कर किसान की गिरी हुई बोरियां उठवाईं और सुरक्षित तरीके से मोटरसाइकिल पर रखवाईं।

 

 

किसान ने इस सहायता के लिए थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का यह व्यवहार उनके लिए बेहद भावुक करने वाला था। उन्होंने स्थानीय लोगों और संवाददाता से बातचीत में पुलिस के इस मानवीय कार्य की खुलकर सराहना की।
इस घटना के बाद क्षेत्र में थाना प्रभारी रीना सिंह की संवेदनशील कार्यशैली की चर्चा होने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा मानवीय और सहयोगात्मक व्यवहार समाज में विश्वास को और मजबूत करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 30, 2026

July 30, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment