---Advertisement---

Bhopal MP:पितृपक्ष में ही आ सकती है आईपीएस तबादला सूची!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Saturday, September 26, 2026 1:36 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Sep 2026, 01:36 PM

Bhopal MP:पितृपक्ष में ही आ सकती है आईपीएस तबादला सूची!

 

 

 

आज अंतिम मंथन की चर्चा, विंध्य के दो IPS समेत कई जिलों के SP और कुछ जोन के IG हो सकते हैं प्रभावित

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि पितृपक्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार आईपीएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक सूची को लेकर आज अंतिम स्तर पर मंथन किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

 

 

बताया जा रहा है कि संभावित सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। इसके साथ ही कुछ जोन के आईजी स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। विंध्य क्षेत्र के दो आईपीएस अधिकारियों के नाम भी संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं में बताए जा रहे हैं, हालांकि अंतिम निर्णय शासन स्तर पर ही होगा।

 

 

तबादलों को लेकर पुलिस मुख्यालय से लेकर शासन के गलियारों तक चर्चाओं का दौर जारी है। किन अधिकारियों को कहां भेजा जाएगा, इसे लेकर फिलहाल कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अंतिम सूची तैयार होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
गौरतलब है कि सितंबर में ही मध्यप्रदेश में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं। ऐसे में यदि नई सूची आती है तो यह पुलिस महकमे में एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के रूप में देखी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 26, 2026

September 26, 2026

September 26, 2026

September 26, 2026

September 25, 2026

September 24, 2026

Leave a Comment