---Advertisement---

Mauganj MP:IPS अभिजीत रंजन और CSP ख्याति मिश्रा मामले में नया मोड़, राष्ट्रपति से DGP तक शिकायत!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 03 Oct 2026, 02:09 PM

Mauganj MP:IPS अभिजीत रंजन और CSP ख्याति मिश्रा मामले में नया मोड़, राष्ट्रपति से DGP तक शिकायत!

 

 

70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका ने 23 उच्च कार्यालयों को भेजा शिकायत पत्र, गोपनीय जांच की मांग

मऊगंज। IPS अधिकारी अभिजीत कुमार रंजन और अमरपाटन में SDOP के पद पर पदस्थ ख्याति मिश्रा से जुड़े मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मऊगंज निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका कुसुम द्विवेदी ने 1 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक सहित 23 उच्च कार्यालयों को शिकायत भेजकर मामले की गोपनीय एवं स्वतंत्र जांच की मांग की है।

 

 

शिकायतकर्ता ने आवेदन में स्वयं को SDOP ख्याति मिश्रा की नानी बताया है। उनके अनुसार, IPS अधिकारी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा उनकी नातिन की डिजिटल गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे जाने का आरोप है। शिकायत में दावा किया गया है कि कथित निगरानी के कारण ख्याति मिश्रा स्वतंत्र रूप से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही हैं और परिवार के सदस्यों से उनका संपर्क भी प्रभावित हुआ है।
आवेदन में शिकायतकर्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों अधिकारियों से संबंधित मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), लोकेशन डाटा तथा अन्य डिजिटल उपकरणों की स्वतंत्र एजेंसी से गोपनीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही, जांच के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।

 

 

स्वतंत्र जांच की मांग

शिकायतकर्ता का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा सक्षम जांच संस्था से कराई जानी चाहिए, ताकि डिजिटल माध्यमों से संबंधित लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोप फिलहाल शिकायतकर्ता के दावे मात्र हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित IPS अधिकारी अभिजीत कुमार रंजन तथा SDOP ख्याति मिश्रा का पक्ष भी सामने आना बाकी है। शिकायत पर संबंधित उच्च कार्यालयों द्वारा क्या संज्ञान लिया जाता है और जांच किस स्तर पर आगे बढ़ती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 3, 2026

October 3, 2026

October 3, 2026

October 3, 2026

October 3, 2026

October 2, 2026

Leave a Comment