---Advertisement---

Mauganj MP:9 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त, बोलेरो से 356 शीशी कोरेक्स बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 10 Oct 2026, 09:55 AM

Mauganj MP:9 लाख की नशीली कफ सिरप जब्त, बोलेरो से 356 शीशी कोरेक्स बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार!

 

 

 

ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 मोबाइल समेत 9.01 लाख का मशरूका जब्त; पुलिस को देखकर भागे अन्य संदिग्धों की तलाश जारी

मऊगंज। नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ मऊगंज पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन से 356 शीशी नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद करने का दावा किया है। मामले में सीधी जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन में सवार कुछ अन्य संदिग्ध पुलिस की घेराबंदी के दौरान मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, जब्त नशीली कफ सिरप, बोलेरो वाहन और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित कुल 9 लाख 1 हजार 734 रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।

 

 

 

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो में अवैध नशीली कफ सिरप बहेरा डाबर के रास्ते कमर्जी, सीधी की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर मऊगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अजय खोब्रागड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी और वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगी। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान बोलेरो से 356 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है।

 

 

 

सीधी का युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

पुलिस ने मामले में अभिषेक सिंह चौहान (25) पिता पुष्पराज सिंह, निवासी बघवाड़ी, थाना जमोड़ी, जिला सीधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद कफ सिरप की कीमत 71 हजार 734 रुपए है।

इसके अलावा बोलेरो वाहन और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार इन सभी की कीमत जोड़कर कुल जब्ती 9 लाख 1 हजार 734 रुपए की है।

 

 

 

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि वाहन में सवार कुछ अन्य संदिग्ध घेराबंदी के दौरान मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीली कफ सिरप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

 

 

 

एनडीपीएस और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22 तथा ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशीली कफ सिरप की सप्लाई चेन के संबंध में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment