---Advertisement---

Mauganj MP:बहेराडाबर में बस-हाईवा की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल; यात्री बाल-बाल बचे!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 16 Oct 2026, 02:42 PM

Mauganj MP:बहेराडाबर में बस-हाईवा की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल; यात्री बाल-बाल बचे!

 

 

 

मऊगंज। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बहेराडाबर के समीप एक यात्री बस और हाईवा ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के मुताबिक यात्री बस क्रमांक MP17 ZS 0603 सीधी से हनुमना होते हुए गौरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बहेराडाबर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा।

हादसे में बस चालक सुरेश विश्वकर्मा, निवासी हनुमना घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया।

 

 

 

हाईवा चालक वाहन सहित फरार

दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और फरार हाईवा चालक की तलाश के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहत की बात यह रही कि बस में सवार यात्री किसी बड़े नुकसान से बाल-बाल बच गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment