---Advertisement---

Bhopal MP:प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक से खातों में भेजी 2,400 करोड़ की राशि!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 20 Jun 2026, 04:37 AM

Bhopal MP:प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक से खातों में भेजी 2,400 करोड़ की राशि!

 

 

 

भोपाल। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत देश भर के 15 लाख से अधिक युवाओं को 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस मौके पर भोपाल और मंडीदीप में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं और नियोक्ताओं ने भाग लिया। दिल्ली में हुए इस आयोजन के साथ ही देश भर के 200 स्थानों पर क्षेत्रीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। भोपाल और मंडीदीप में लाइव इवेंट के दौरान ही नियोक्ताओं ने 25 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) और मंडीदीप में एचईजी लिमिटेड में आयोजन किए गए। भोपाल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल और मंडीदीप में स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment