रीवासिटी न्यूज

Rewa news:कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में जनजातीय आनंद उत्सव का आयोजन!

Rewa news:कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में जनजातीय आनंद उत्सव का आयोजन!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . विश्व महिला दिवस पर कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में जनजातीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि विंध्य सदैव कला और संस्कृति की प्रतिभाओं से समृद्ध रहा है। नए कलाकारों को देखकर यह सहज ही अनुभूति हो रही है कि विंध्य का भविष्य कला और संस्कृति की प्रतिभाओं से सदैव समृद्ध रहेगा। कला से जीवन में जो रस प्राप्त होता है उसे केवल अनुभव किया जा सकता है। विकास रूपी शरीर के मन और प्राण कला और संस्कृति हैं। संगीत हमारे मन के दुखों को मिटाकर सुख और शांति की अनुभूति देता है। संगीत आत्मा को शुद्ध करके परमात्मा से मिलन करने का साधन है। मणिका कला और संस्कृति संस्थान ने प्रदेशभर के कलाकारों को एकत्रित करके शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया है।

 

 

 

 

 

 

 

समारोह में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से रीवा में संसाधनों और अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ कला और संस्कृति का भी समुचित पोषण हो रहा है। जनजातीय आनंद उत्सव में उप मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अतिथियों को भी मणिका संस्कृति और कला संस्थान की ओर से स्मृति सिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, प्रभारी आईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय , भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, लोक गायिका मणिमला सिंह सहित बड़ी संख्या में लोक कलाकार एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button