रीवा

Rewa news:आतिशी द्वारा अपने बगल में खाली कुर्सी रखवाना व्यक्तिवादी राजनीति का छिछोरा प्रदर्शन : अजय खरे!

Rewa news:आतिशी द्वारा अपने बगल में खाली कुर्सी रखवाना व्यक्तिवादी राजनीति का छिछोरा प्रदर्शन : अजय खरे!

 

 

 

 

 

रीवा। समता संपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा है कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अतिशी के द्वारा‌ निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति अपनी वफादारी का इजहार करने मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने बगल में खाली कुर्सी रखवाना एक गलत परंपरा को बढ़ावा देने वाला सस्ती लोकप्रियता का असंवैधानिक प्रदर्शन है। दीवार पर सत्यमेव जयते लिखा हुआ है लेकिन वहां सत्य अहिंसा के महान पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र नहीं है। ऐतिहासिक किंवदंती अनुसार राम के 14 वर्ष के वनवास जाने पर भरत ने राज गद्दी पर राम की खड़ाऊ रखकर अयोध्या का राजकाज संभाला था। इसी अंदाज में केजरीवाल के प्रति अंध भक्ति का प्रदर्शन करते हुए आतिशी ने खाली कुर्सी रखकर यह बताने की कोशिश की है कि वह एक केयरटेकर मुख्यमंत्री हैं। श्री खरे ने कहा कि संविधान में बहुत सारी बातों का उल्लेख नहीं है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप उसका गलत इस्तेमाल करते रहें। मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यालय को विधि सम्मत मान्य परंपराओं के हिसाब से चलाना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय को ना तो पूजा घर बनाया जा सकता है ना ही किसी व्यक्ति विशेष के प्रति अपनी वफादारी दिखाने का चापलूसी प्रदर्शन। श्री खरे ने कहा कि देश का हर व्यक्ति संविधान के प्रति आस्था रखता है। ऐसी स्थिति में आतिशी के द्वारा अपने मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के बगल में अलग खाली कुर्सी रखवाना किसी भी दृष्टि से सही नहीं है। संवैधानिक दृष्टि से यह बात बेहद आपत्तिजनक है। देखा देखी दूसरी जगह भी ऐसा होने लगेगा। इस तरह की गलत बातों का विरोध हर हालत में होना चाहिए। ऐसी बातों से व्यक्तिवाद कों बढ़ावा मिलेगा, यह बात लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। खाली कुर्सी रखवाना व्यक्तिवादी राजनीति का छिछोरा प्रदर्शन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button