रीवा

Mauganj news:50 घंटे बाद भाजपा विधायक को छोड़ा, दो घंटे में पुलिस ने देवरा गांव से फिर हिरासत में लिया!

Mauganj news:50 घंटे बाद भाजपा विधायक को छोड़ा, दो घंटे में पुलिस ने देवरा गांव से फिर हिरासत में लिया!

 

 

 

 

 

 

देवरा महादेवन गांव की सीमाएं सील

रीवा . मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल रीवा पुलिस लाइन की अस्थाई जेल से 50 घंटे बाद गुरुवार शाम लगभग 7.30 बजे रिहा हुए। छूटते ही विधायक सीधे देवरा गांव पहुंचे। रात करीब 9.30 बजे जैसे ही उन्होंने गांव में घुसने की कोशिश की पुलिस ने फिर उनको बज्र वाहन में बैठा लिया। वहां से उन्हें नईगढ़ी लाकर विश्राम गृह में रखा गया है। थाना पुलिस उनकी पहरेदारी में जुटी है।

गुरुवार शाम को ही मीडिया से विधायक ने कहा था कि पुलिस छोड़ेगी तो इस बार 500 से अधिक लोगों को साथ लेकर मंदिर की जमीन से खुद अतिक्रमण हटाऊंगा। मेरा एक ही काम है मंदिर परिसर का अतिक्रमण हटाना है। हालांकि शाम को पुलिस ने उनको सशर्त रिहा किया था। गुरुवार को भोपाल से एडीजी लॉ एंड आर्डर अनिल कुमार भी देवरा महादेवन गांव पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसकी रिपोर्ट वे शासन को सौंपेंगे। गांव में धारा 163 लागू है।

पाकिस्तान का झंडा लगाने वालों को नेस्तानाबूत करेंगे: विधायक पटेल बोले, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। नेस्तानाबूत करेंगे। अतिक्रमण करने वाले उनके मतदाता नहीं हैं वे अपने मतदाताओं के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि बाद में बोले, पीएम आवास योजना सहित अन्य कार्य में कभी जाति-धर्म नहीं देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button