Mauganj MP: संघर्षों से मिली सफलता के बाद अब नीरज दुबे बने नईगढी़ में नायब तहसीलदार,

Mauganj MP: संघर्षों से मिली सफलता के बाद अब नीरज दुबे बने नईगढी़ में नायब तहसीलदार,
संघर्षों से ही सफलता मिलती है इसको चरितार्थ करते हुए
2021 बैच के नायब तहसीलदार नीरज दुबे जो सिंगरौली जिला के चितरंगी तहसील के नौगई ग्राम के के रहने वाले हैं उन्होंने साबित किया है अब उनकी पदस्थापना की बारी आई तब उन्हें मऊगंज जिले में शासन ने पदस्थ किया बीते दिन जारी कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव की आदेश अनुसार
मऊगंज, दिनांक 20/01/2025 कमांक / 2044/स्था. / तीन / 2024 म.प्र. शासन राजस्व विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय के आदेश कमांक एफ-1/1/1/0006/2024 / सात / 4 भोपाल आदेश दिनांक 24.12.2024 द्वारा श्री नीरज कुमार दुबे की पदस्थापना इस जिले में नायब तहसीलदार के पद पर हुई है। श्री दुबे द्वारा अपनी उपस्थिति दिनांक 13.01.2025 को इस कार्यालय में प्रस्तुत की गई है अतएव श्री नीरज दुबे को आगामी आदेश पर्यंत तहसील नईगढी जिला मऊगंज में बतौर प्रशिक्षु नायब तहसीलदार अस्थाई रूप से पदस्थ किया जाता है।
नीरज दुबे कैसे बने नायब तहसीलदार
संघर्षों से ही सफलता मिलती है और यह सफलता तब और मायने रखती है जब कोई मध्यम वर्ग या गरीब किसान के घर से कोई लड़का/ लड़की शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी के बावजूद भी अच्छे नंबर लाते हैं और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी मेहनत और लगन से बड़े पदों को प्राप्त करते हैं।
नीरज की सफलता के लिए हम इतना ही कहेंगे कि,
👉जब आंखों में अरमान लिया।
मंजिल को अपना मान लिया।।
👉फिर मुश्किल क्या आसान क्या।
वश ठान लिया तो ठान लिया।।
ऐसी ही कुछ कहानी जिला मऊगंज के नईगढ़ी तहसील में नवागत नायब तहसीलदार नीरज दुबे की है इससे पहले उनका चयन उत्तर प्रदेश में डिप्टी जेलर के पद पर भी हुआ था इस संदर्भ में जब नायब तहसीलदार नीरज दुबे से चर्चा हुई तब उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को संसाधनों की कमी के चलते सफलता प्राप्त करना कठिन जरूर होता है लेकिन असंभव कुछ नहीं है तैयारी के दौरान आपको बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जब आप संघर्ष करते हैं तो आपको आलोचना झेलनी पड़ती है एक समय ये भी आता है कि छोड़ दूं तैयारी लेकिन आपको तब भी घबराना नहीं है।
उन्होंने अपनी तैयारी का मूल मंत्र बताया कि निरंतरता ,समर्पण ,अनुशासन , और विश्वास दादा श्री बद्री प्रसाद दुबे पिता श्री वेंकटेश्वर प्रसाद दुबे माता सुधा देवी बड़े भाई मारकंडे प्रसाद दुबे , अजय कुमार दुबे , रवीश दुबे , अभिषेक दुबे , प्रियांशु दुबे , गुलशन दुबे , मांसु दुबे ,धीरज कुमार दुबे , सचिन शुक्ला , पवन कुमार कुशवाहा , हरीश मिश्रा, ने हर्ष व्यक्त किया है