रीवा

Rewa news:अवकाश के चलते के चलते बढ़ रही श्रद्धालुओं की तादाद सोहागी टोल प्लाजा से 24 घंटे में गुजरे 30 हजार वाहन!

Rewa news:अवकाश के चलते के चलते बढ़ रही श्रद्धालुओं की तादाद सोहागी टोल प्लाजा से 24 घंटे में गुजरे 30 हजार वाहन!

 

 

 

 

 

 

रीवा. प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ फिर बढ़ गई है। शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से पिछले दो दिन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूसरे प्रांतों से पहुंच रहे हैं। माना यह जा रहा है कि रविवार को यह भीड़ और बढ़ेगी। गुरुवार को सोहागी टोल प्लाजा से 11 हजार वाहन गुजरे थे, जबकि शुक्रवार को 30 हजार वाहन गुजरे। रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच में टोल प्लाजा से 8 हजार वाहन गुजरे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बार्डर पर तैनात पुलिस अलर्ट है और प्रयागराज के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम कर रहे हैं। प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा है लेकिन वहां से आने वाले वाहनों की संख्या कम है।

 

 

 

 

 

 

टोल प्लाजा पर लगती है वाहनों की कतार: प्रयागराज जाने और आने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद टोल प्लाजा पर फिर भीड़ बढऩे लगी है। जोगनिहाई टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात दो किमी लंबा जाम लगा था। वहीं सोहागी टोल प्लाजा पर भी रात साढ़े बारह बजे भीषण जाम लगा था। वाहनों की प्रयागराज से वापसी की वजह से सबसे ज्यादा जाम वापसी वाले रूट पर ही देखने को मिला। वहीं जाने वाले रूट पर भी काफी ज्यादा वाहन टोल प्लाजा में फंसे थे।

 

 

 

 

 

 

पुलिस व्यवस्था की तारीफ

बंगलुरू से प्रयागराज कुंभ स्नान करने आए यात्री श्रीहर्षा ने यूपी और एमपी में पुलिस व्यवस्था की तारीफ की थी। उनका कहना था कि हम लोग कई स्टेट पार करके आए लेकिन जैसी व्यवस्था एमपी और यूपी में पुलिस की दिखी उतनी हमको कहीं नहीं मिली। रीवा में भी हमको भोजन पानी लोगों ने दिए। सुरक्षित तरीके से हम प्रयागराज से कुंभ स्नान करके वापस जा रहे हैं जिसके लिए यूपी और एमपी पुलिस बधाई की पात्र है।

 

 

 

 

 

 

 

वाहनों की संख्या दो दिन से ज्यादा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ स्नान करने जा रहे हैं। अभी हाइवे पर ट्रैफिक सामान्य है और वाहन बेरोक-टोक जा रहे हैं। लगातार प्रयागराज के अधिकारियों के संपर्क में हैं, जैसी स्थिति बनेगी उसके हिसाब से काम किया जाएगा।

विवेक सिंह, एसपी रीवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button