रीवा

Rewa MP: होली उत्सव में उप मुख्यमंत्री ने बजाई नगरिया और विधायक ने ढोलक गाया फाग।

Rewa MP: होली उत्सव में उप मुख्यमंत्री ने बजाई नगरिया और विधायक ने ढोलक।

👇👇👇

बीते दिन रंगों के त्यौहार होली में देश और प्रदेश के साथ रीवा जिले में भी हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई शहर से लेकर गांव-गांव तक पारंपरिक रूप से मंदिरों में और लोगों के घरों में बघेली फाग का आयोजन किया गया आपसी भाईचारे का यह पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की आवास पर सुबह से ही भीड़ जुटी रही उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सुबह से ही लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते देखे गए इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता मनगवां विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति सेमरिया के पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी सहित भाजपा के नेता कार्यकर्ता और आम जनों ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को होली की शुभकामनाएं दी उपमुख्यमंत्री आवास पर फाग का आयोजन किया गया जहां विंध्य क्षेत्र की रीति रिवाज को आगे बढ़ते हुए उपमुख्यमंत्री ने नगरिया और मनगवां विधायक इंजी नरेंद्र प्रजापति ने ढोलक बजाकर फाग गाया दिन भर उपमुख्यमंत्री के आवास पर होली मिलने वालों का तांता लगा रहा।

होली के त्यौहार पर मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के आवास पहुंच कर होली की शुभकामनाएं दी गई और दोपहर से लेकर देर रात तक मनगवां विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर भाजपा नेताओं और आमजनों द्वारा आयोजित किए गए फाग उत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

इसी तरह से सेमरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी द्वारा सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनों के बीच पहुंच कर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button