Rewa news, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, सतेंद्र सिंह गुड्डा, विवेक गौतम विनय शुक्ला का निष्कासन हुआ समाप्त उपमुख्यमंत्री ने पार्टी में कराई वापसी।
ब्यूरो रिपोर्टMarch 26, 2024Last Updated: March 26, 2024
1 minute read
Rewa news, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, सतेंद्र सिंह गुड्डा, विवेक गौतम विनय शुक्ला का निष्कासन हुआ समाप्त उपमुख्यमंत्री ने पार्टी में कराई वापसी।
रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं बांकुइयां मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनीष शुक्ला सिद्धू सत्येंद्र सिंह पटेल गुड्डा मीडिया प्रभारी रहे विवेक गौतम और विनय शुक्ला को बीते वर्ष भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था देखा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दूसरे दलों को छोड़कर काफी संख्या में बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसी बीच इन तीन नेताओं की भाजपा संगठन को मजबूत करने सदस्यता बहाल कर दी गई है।
इस दौरान नगर निगम रीवा की अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय ने बताया कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित हुए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं मनीष शुक्ला सिद्धू, विवेक गौतम और विनय शुक्ला और सत्येन्द्र सिंह गुड्डा को दिनांक 26 मार्च को पार्टी कार्यालय अटल कुंज में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पार्टी में वापसी कराई है।
बताया गया है कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्षों के अनुमोदन पर पार्टी के प्रदेश संगठन के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष डां अजय सिंह की सहमति पर पार्टी कार्यकर्ताओं को वापस किया गया है सेमरिया के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने तीनों कार्यकार्ताओं को मिठाई खिलाकर इनको शुभकामनाएं दी है इन नेताओं की भाजपा में वापसी होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी ऐसा मानना है इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी, शेषमणि पांडेय, उत्कर्ष पटेल एवं विधानसभा सह संयोजक दयानंद तिवारी ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शांतिनारायन पांडेय,देवेंद्र त्रिपाठी, दामोदर पाठक,नंदकुमार अग्निहोत्री सहित कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है।
URL Copied
ब्यूरो रिपोर्टMarch 26, 2024Last Updated: March 26, 2024