मध्य प्रदेशरीवा

 रीवा प्रवेश द्वार में लगेगी रीवा राज्य के अंतिम शासक महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव की प्रतिमा।

 रीवा प्रवेश द्वार में लगेगी रीवा राज्य के अंतिम शासक महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव की प्रतिमा।

 

विराट वसुंधरा/ यज्ञ प्रताप सिंह

रीवा रॉयल राजपूत संगठन द्वारा रीवा रियासत के अंतिम शासक महाराज मार्तंड सिंह जूदेव की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर आयुक्त नगर निगम और महापौर अजय मिश्रा बाबा से मिलकर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। आयुक्त नगर निगम रीवा ने आज ही अश्स्वत किया की महाराजा मार्तंड सिंह जी की प्रतिमा बनाने का टेंडर आज ही कर दिया जाएगा।और जल्द ही नियत स्थान पर प्रतिमा लगाई जायेगी।

 

संगठन ने यह भी मांग किया कि ब्यांकट चौराहा पर लगी महाराज वेंकट रमन सिंह जी की प्रतिमा में लगी तलवार को अज्ञात लोगों के द्वारा काट दिया गया था। जिसको लेकर नगर निगम के महापौर ने संगठन को अस्वस्थ कराया था कि इसका रिटेंडर करके तलवार को पुनः लगवाया जाएगा और उसकी सुरक्षा को लेकर वहा पर cctv लगवाए जायेंगे।

 

नगर निगम आयुक्त और महापौर ने कहा जल्द ही प्रतिमा में तलवार लगवाई जायेगी और प्रतिमा की सुरक्षा के लिए प्रतिमा के आस पास cctv कैमरा लगाया जाएगा, ज्ञापन के दौरान रॉयल राजपूत संगठन के सैकड़ो की तादाद में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button