मध्य प्रदेश

चुनावी अखाड़े में उतरी कांग्रेस का पतन शुरू हिटलरशाही पर उतरे जिलाध्यक्ष तो ब्लॉक अध्यक्ष ने दे दिया त्यागपत्र।

चुनावी अखाड़े में उतरी कांग्रेस का सीधी जिले में पतन शुरू हिटलरशाही पर उतरे जिलाध्यक्ष तो ब्लॉक अध्यक्ष ने दे दिया त्यागपत्र।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नहीं चलाते प्रजातांत्रिक तरीकें से पार्टी, पदाधिकारियों को कर्मचारीयों जैसे देते है निर्देश निर्वाचन के समय कांग्रेस की बढ़ी टेंशन।

विराट वसुंधरा, ब्यूरो
सीधी:- विधानसभा चुनाव 2023 का दौर चल रहा है, सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए एक-एक व्यक्ति को जोड़ने में लगीं हैं ऐसे में सीधी विधानसभा अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के सीधी ब्लॉक अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। सीधी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ महेन्द्र ने अपने त्यागपत्र में जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गौरतलब हो कि भूपेंद्र सिंह ने अपने त्यागपत्र में जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह पर आरोप लगाया है कि आपके द्वारा 10 अक्टूबर 2023 को राहुल गांधी की रैली से वापस आने के बाद अपने व्हाट्सप नम्बर 9425177822 से 10:30 बजे रात्रि एक नोटिस मेरे व्हाट्सएप नम्बर 7999571495 में प्रेषित की है और राहुल गांधी की रैली में मेरे द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों का निर्वहन न करने का आक्षेप लगाया है। मैं आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि आपने मुझे ब्लॉक के अन्तर्गत 12 सौ महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर 7 अक्टूबर 2023 को उन्हें बुलाकर लाने तथा ऐसी महिलाओं को आप द्वारा सम्मानित किए जाने व साड़ियों का वितरण किए जाने एवं लंच का कार्यक्रम रखा गया था।मैंने ऐसी 1200 महिलाओं को एकत्रित किया और उन्हे लेकर आप द्वारा तय स्थान पर रवाना होने के चंद मिनटों पूर्व आपने ऐसा कार्यक्रम निरस्त कर देना बताया,जिससे पूरे ब्लॉक में मेरी छवि धूमिल हुई और मैं पुनः राहुल गांधी के कार्यक्रम में जाने के लिए आमजन को प्रेरित करने में अपने आपको असमर्थ पा रहा था,इसी कारण मैंने कोई फोन रिसीव नहीं किया और जब आपने नवीन सिंह को भेजकर मेरी पुत्री से फोन कराया, तब बातचीत हुई,राहुल गांधी की रैली में आमजन को न ले जाने की असमर्थता आपने स्वयं पैदा की थी, जिसमें मेरा कोई दोष नहीं है,मैं यह भी कहना चाहता हूँ कि आप प्रजातांत्रिक तरीके से पार्टी नहीं चलाते, बल्कि हिटलर शाही करना चाहते हैं और इस तरह से पदाधिकारियों को आपके द्वारा निर्देश दिया जाता है, जैसे वह आपके कर्मचारी हो और फिर कार्यक्रम तय कर निरस्त कर अपमानित भी किया जाता है, मैं आपके नेतृत्व में कार्य कर पाने में अपने आपको असमर्थ पा रहा हूँ इस कारण पृथक से मैंने पद से त्यागपत्र प्रेषित कर दिया है।

चुनाव के समय इस्तीफा कांग्रेस की कमजोर कड़ी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहा है सीधी विधानसभा सीट लगातार तीन पंचवर्षीय से भाजपा के कब्जे में है ऐसे में कांग्रेस को इस सीट पर अपना कब्जा पाने के लिए एक-एक मतदाता को जोड़ने की आवश्यकता बताई जा रही हैं लेकिन मतदान से एक माह पूर्व ही सीधी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का त्यागपत्र देना कांग्रेस के लिए शुभ संकेत नहीं कहा जा रहा है। इतना ही नहीं ब्लॉक अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अमानवीय शब्दों का भी प्रयोग किया है जिससे कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और ब्लॉक अध्यक्ष का त्यागपत्र कांग्रेस की कमजोर कड़ी के रूप में देखा जा रहा है जिसकी चर्चा शुरू हो गई है।

महेंद्र पहले भी कर चुके हैं बगावत।

ब्लॉक अध्यक्ष के इस्तीफा को लेकर कांग्रेस के लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड नं 20 से पार्षद रहे भूपेंद्र सिंह महेन्द्र के द्वारा पहले भी बगावत की जा चुकी हैं, हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में महेंद्र सिंह ने नगर के वार्ड नं 04 से अपनी बहू को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ाया था, इतना ही नहीं वार्ड नं 20 में भी इन्होंने एक निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा किया था हालांकि इन्हें सफलता कहीं नहीं मिली थी लेकिन वार्ड नं 20 में कांग्रेस को छति पहुचीं थीं, वाबजूद इसके पार्टी ने इन्हें बाहर का रास्ता न दिखाते हुए सम्मान दिया और ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया लेकिन इन्होंने फिर चुनाव के समय ही पार्टी छोड़ दी।

इनका कहना है।

बीते 07 अक्टूबर को पार्टी कार्यालय में राहुल भैया की उपस्थिति में राहुल गांधी की सभा को लेकर बैठक आयोजित की गई थी जिसमें भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे, इनके द्वारा राहुल गांधी की सभा में अपने ब्लॉक से लोगों को ले जाने के लिए 4 बस की डिमांड की गई थी लेकिन जब बस इनके बताए गए स्थान पर बस पहुंची तो वह फोन ही उठाना बंद कर दिए, जिसके चलते उन्हें नोटिस भेजीं गई थी, सच तो यह है कि वह कांग्रेस पार्टी में थे ही नहीं, इनका बेटा भाजपा में है और यह भी भाजपा के लिए ही काम करते हैं इसलिए चुनाव के समय इन्होंने फिर त्यागपत्र दे दिया है।
ज्ञान सिंह चौहान,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीधी।

मै करता हूँ पार्टी के लिए काम।

मैं कांग्रेस में था और हूं,मैंने पार्टी नहीं छोड़ी है पद से त्यागपत्र दिया है। रही बात आरोप की तो कोई कुछ भी कह सकता है लेकिन मैं पार्टी के लिए काम करूंगा किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, और मेरा बेटा भाजपा में है कि कहा है उसका व्यक्तिगत जीवन हैं।
भूपेंद्र सिंह उर्फ महेन्द्र
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस सीधी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button