भोपालमध्य प्रदेश

MP news, कृषि विभाग में 1455 कृषि विस्तार अधिकारी और 07 वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पद पर सरकार करने जा रही भर्ती।

MP news, कृषि विभाग में 1455 कृषि विस्तार अधिकारी और 07 वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पद पर सरकार करने जा रही भर्ती।

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे कृषि विभाग को अब राहत मिलने की उम्मीद है सूत्रों की माने तो मध्य प्रदेश शासन कृषि विभाग में 1462 पदों पर भर्ती करने जा रही है देखा जाए तो पूरे प्रदेश में कृषि विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी है कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार भर्ती करेगी देखा जा रहा है कि मैदानी अमले में काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की काफी कमी है जिसकी भरपाई करने के लिए कुछ हद तक रिक्त पदों पर जमीनी कर्मचारियों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों की भर्ती के लिए विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है जिसके बाद लगभग 1462 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी मिलेगी।

अभ्यर्थियों के दस्तावेजों शुरू है सत्यापन।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पूर्व में ही परीक्षा के माध्यम से 1455 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा 7 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार चयनित किए गए हैं। इन उम्मीदवारों की भर्ती के लिए जरूरी मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन राज्य स्तरीय कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में किया जा रहा है कृषि विभाग द्वारा चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के लिए 15 जांच दलों का गठन किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री करेंगे न्युक्ति पत्र का वितरण।

इन सभी जांचदल में 3 -3 सदस्य शामिल है ये जांचदल प्रति दिन लगभग 300 लोगों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करते हैं जांच दल अपना काम पूरा करने के बाद अपनी रिपोर्ट कृषि विभाग संचालनालय को सौंपेगा, जिसके साथ ही कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी माना जा रहा है कि मार्च महीने के पहले सप्ताह से पहले मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों इन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button