Rewa news, रायपुर कर्चुलियान में 230 जोड़े बंधे विवाह बंधन में विधायक नागेन्द्र सिंह ने पुष्प वर्षा कर नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद।
ब्यूरो रिपोर्टFebruary 24, 2024Last Updated: February 24, 2024
1 minute read
Rewa news, रायपुर कर्चुलियान में 230 जोड़े बंधे विवाह बंधन में विधायक नागेन्द्र सिंह ने पुष्प वर्षा कर नव दंपतियों को दिया आशीर्वाद।
गरीबों के कल्याण के लिए सरकार सतत प्रयास कर रही है – विधायक गुढ़।
रीवा । मुख्यमंत्री कन्यादान तथा निकाह योजना से जिले भर में सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान में आयोजित विवाह समारोह में 230 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। वैदिक विधि से मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह ने नवयुगलों को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विधायक ने नव वधुओं को 49-49 हजार रुपए के चेक प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से लाखों गरीब परिवारों की बेटियों के धूमधाम से विवाह संपन्न हुए हैं। अब गरीब को अपने बेटी के विवाह की चिंता नहीं करनी है। बेटियों का विवाह सरकार धूमधाम से करा रही है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हमारी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लाभ सभी को मिल रहा है। रीवा जिला तेजी से विकास कर रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों गरीबों को पक्के आवास की सुविधा मिली है।
विधाायक ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से हर महीने चार लाख से अधिक महिलाओं को 1250 रुपए की राशि मिल रही है। महिलाओं के कल्याण तथा सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। समारोह में एसडीएम प्रभाशंकर त्रिपाठी, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह, सरपंचगण तथा बड़ी संख्या में नवयुगलों के परिजन शामिल रहे।
URL Copied
ब्यूरो रिपोर्टFebruary 24, 2024Last Updated: February 24, 2024