MP news, चुनाव में लगी शर्तों को पूरा करने दिग्विजय सिंह के लिए इस नेता मुंडवाना पड़ा सिर।
राजनीति में कभी-कभी ऐसे भी वाकया सामने आ जाते हैं जिसके कारण लोगों को शर्मसार भी होना पड़ता है खासकर जब चुनाव होते हैं तब नेता और उनके समर्थक खुले मंच से शर्त लगाकर ऐलान करते हैं कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सिर मुड़वा देंगे या राजनीति छोड़ देंगे ठीक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है जहां जनपद क्षेत्र ब्यावरा के पूर्व सरपंच ने जनता के बीच यह शर्त लगा दी थी कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह पूरे गांव के सामने अपने सर का मुंडन करवा लेंगे लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व सरपंच ने अपना वादा निभाते हुए सिर मुड़वा लिया है अब यह घटना सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
बताया जाता है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी थे और उनकी जीत के प्रति पूर्व सरपंच आश्वस्त थे और दिग्विजय सिंह की जीत के लिए उन्होंने भारी जनता के बीच घोषणा कर दिया था कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते तो वह अपना सर जनता के सामने मुड़वा लेंगे चुनाव परिणाम आने की बात दिग्विजय सिंह पराजित हुए और पूर्व सरपंच ने लगाई गई शर्त के अनुसार गांव में अपने सर का मुंडन करवा कर अपना वादा पूरा किया है
राजगढ़ लोकसभा सीट में कांग्रेस पार्टी से दिग्विजय सिंह प्रत्याशी थे और भाजपा से रोडमल नागर प्रत्याशी थे राजगढ़ क्षेत्र दिग्विजय सिंह का गृह क्षेत्र है और उनका राजनीतिक गढ़ भी है उनके समर्थक पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच यह दावा किया गया था कि दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव जीतेंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो अपना सर मुड़वा लेंगे लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर करीब डेढ़ लाख मतों से चुनाव जीत गए इसके बाद दिग्विजय सिंह के समर्थन ने लगाई गई शर्त के अनुसार अपना सर मुडवा लिया है।