---Advertisement---

Mauganj MP:मऊगंज की सड़कों पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा का ‘ग्राउंड जीरो’ निरीक्षण!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Mar 2026, 02:21 AM

Mauganj MP:मऊगंज की सड़कों पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा का ‘ग्राउंड जीरो’ निरीक्षण!

 

 

 

मऊगंज. सड़कें सुरक्षित होंगी, तभी सफर सुहाना होगा। इसी संकल्प के साथ आज मऊगंज कलेक्टर श्री संजय जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी खुद धरातल पर उतरे। NH 135 पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए केवल फाइलों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर एक-एक ‘ब्लैक स्पॉट’ का बारीकी से विश्लेषण किया गया।इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान प्रशासन, पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों का एक बड़ा दल शामिल रहा, जिसमें कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, SDOP, यातायात प्रभारी,MPRDC के तकनीकी अधिकारी शामिल रहे।

 

 

 स्पॉट मैपिंग: हर उस मोड़ और क्रॉसिंग की पहचान की गई जहाँ बार-बार हादसे होते हैं।
इंजीनियरिंग सुधार: MPRDC के अधिकारियों को सड़कों की बनावट में सुधार, साइन बोर्ड लगाने और स्पीड ब्रेकर की सही पोजीशनिंग के कड़े निर्देश दिए गए।
ट्रैफिक मैनेजमेंट: यातायात पुलिस को उन पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया जहाँ तेज रफ्तार जानलेवा साबित होती है।
एक्शन प्लान: दुर्घटनाओं को शून्य पर लाने के लिए शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म प्लानिंग तैयार की गई।
मऊगंज पुलिस का संदेश: हम सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, लेकिन आपकी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 11, 2026

May 11, 2026

May 11, 2026

May 11, 2026

May 6, 2026

May 1, 2026

Leave a Comment