---Advertisement---

Mauganj MP:सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत 7 अक्टूबर को मऊगंज में होगा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन: कलेक्टर श्री जैन 

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 07 Oct 2026, 01:44 AM

Mauganj MP:सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत 7 अक्टूबर को मऊगंज में होगा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन: कलेक्टर श्री जैन

 

 

 

मऊगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय, मऊगंज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध वर्ग, समाजसेवी संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे से 9:45 बजे तक देशभक्ति गीतों के गायन से होगी। इसके बाद सुबह 9:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।

जिला कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित की जाने वाली मशाल से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की सेवा ज्योति भी प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए नागरिक सेवा ज्योति की मशाल लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे, जहां सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

 

 

 

जनप्रतिनिधि करेंगे यात्रा का नेतृत्व

विधानसभा स्तर पर निकलने वाली सेवा यात्रा का नेतृत्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे। यात्रा में सबसे आगे रथ रहेगा। इसके पीछे एक नागरिक प्रज्ज्वलित मशाल लेकर चलेगा और उसके पीछे अन्य नागरिक यात्रा में शामिल होंगे।

 

 

 

विकसित भारत के संकल्प पर बनेंगे सेल्फी बूथ

जिला स्तरीय सभा स्थल पर ‘विकसित भारत निर्माण’ के संकल्प पर केंद्रित सेल्फी बूथ भी बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में जिले की विशिष्ट उपलब्धियों, पुरस्कार, सम्मान एवं पदक प्राप्त करने वाले नागरिकों के साथ सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों की भी सहभागिता रहेगी।

इसके अलावा जिला मुख्यालय के एक प्रमुख चौराहे को चिन्हित कर उसे ‘सेवा संकल्प चौक’ के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहभागिता और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 6, 2026

Leave a Comment