MP news:मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बाजार से बड़ा कर्ज उठाया है!
जिससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को 3,600 करोड़ रुपए का नया ऋण लिया है, जिसे 18 और 30 साल की अवधि के लिए दो हिस्सों में जुटाया गया है।
इस नई उधारी के साथ ही चालू वित्त वर्ष में अब तक लिया गया कुल कर्ज 17,400 करोड़ रुपए पहुंच गया है, जबकि प्रदेश पर कुल देनदारी बढ़कर करीब 5.61 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वित्त विभाग के मुताबिक यह राशि बॉन्ड और सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी के जरिए जुटाई गई है और इसका इस्तेमाल विकास परियोजनाओं और सार्वजनिक योजनाओं के वित्तपोषण में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पहली किश्त 1,600 करोड़ रुपए की है, जिसे 18 साल के लिए लिया गया है और इस पर हर साल ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इस फैसले के बाद राज्य की कर्ज नीति और आर्थिक प्रबंधन को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।





