देश

5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर आपको कितना खर्च आएगा? ईएमआई और ब्याज दरें जांचें |

5 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर आपको कितना खर्च आएगा? ईएमआई और ब्याज दरें जांचें |

गोल्ड लोन बैंक से मिलने वाला सबसे आसान लोन में से एक है। यह एक सिक्योर्ड लोन है जिसकी वजह से आपको चंद दिनों में पैसा मिल जाता है। हालाँकि गोल्ड लोन लेने से पहले आपको उसके ब्याज दर के और ईएमआई के बारे में डिटेल में जानकारी ले लेनी चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे की 5 लाख गोल्ड लोन की ईएमआई कितनी होती है?

किसी भी तरह के लोन की ईएमआई कई कारको पर निर्भर करती है। जैसे लोन का अमाउंट , लोन की अवधि और लोन कितने ब्याज दर मिला है। इस लेख में हम इन चीज पर डिटेल में चर्चा करने वाले है।

इतना पड़ेगा 5 लाख गोल्ड लोन की ईएमआई

गोल्ड लोन का ब्याज दर औसतन 8% सालाना से शुरू होता है। गोल्ड लोन के ब्याज दर अन्य लोन की तुलना जैसे की पर्सनल लोन आदि से कम होता है।

गोल्ड लोन के लिए बैंक आपके क्रेडिट स्कोर को ज्यादा महत्त्व नही देता है। चलिए जानते है की टॉप बैंक के गोल्ड लोन की 1 साल, 2 साल और 5 साल की ईएमआई कितनी होगी।

बैंक ब्याज दर ईएमआई 1 साल 2 साल 5 साल

बैंक ऑफ इंडिया 8.80% प्रति वर्ष से शुरू ₹ 43,679 ₹ 22,796 ₹ 10,330
केनरा बैंक 9.25% प्रति वर्ष ₹ 43,783 ₹ 22,899 ₹ 10,439
पंजाब नेशनल बैंक 9.25% प्रति वर्ष से शुरू ₹ 43,783 ₹ 22,899 ₹ 10,439
ICICI बैंक 10% प्रति वर्ष ₹ 43,957 ₹ 23,072 ₹ 10,623
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8.75% प्रति वर्ष से शुरू ₹ 43,667 ₹ 22,785 ₹ 10,318

गोल्ड लोन की विशेषताएं और लाभ

गोल्ड लोंन की कई सारे विशेषताएं है जो इसे एक स्पेशल लोन बनाते है। चलिए जानते है इन लाभ और विशेषताओं के बारे में।

कम ब्याज – गोल्ड लोन एक तरह का सिक्योर्ड लोन होता है। इसीलिए आपको अन्य लोन की तुलना में गोल्ड लोन सस्ता और कम ब्याज दर पर मिल जाता है।
कम प्रोसेसिंग फीस- गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस और अन्य तरह के चार्जेज अन्य लोन की तुलना में बहुत कम होते है।
जरुरी दस्तावेज – गोल्ड लोन लेने के लिए आप बहुत कम दस्तावेज के साथ अप्लाई कर सकते है। जैसे की आपको अपनी आय और फिनान्सिय्ल कंडीशन के बारे में बताने की जरुरत नही होती।
क्रेडिट स्कोर- गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है जिसमे आपके क्रेडिट स्कोर को अहमियत नही दी जाती है।
फ़ास्ट प्रोसेसिंग – गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग बहुत तेज होती है। कम दस्तावेज को वेरीफाई करना होता है इसलिए। कई बार तो लोन एक ही दिन में दे दिया जाता है।
तो दोस्तों इस लेख में हमने आपको गोल्ड लोन के कई सारे लाभ बताये है। आप जान गये है की 5 लाख गोल्ड लोन की ईएमआई कितनी होती है? अगर आपके मन में कोई सवाल या फिर सुझाव है तो कमेन्ट में साझा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button