देश

रात के अंधेरे में धान खरीदी केंद्र में घुसा जंगली हाथी कई किंटल धान किया चट मचा हड़कंप घटना CCTV में हुई कैद।

रात के अंधेरे में धान खरीदी केंद्र में घुसा जंगली हाथी कई किंटल धान किया चट मचा हड़कंप घटना CCTV में हुई कैद।

 

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीते शनिवार की रात उपार्जन केंद्र चचिया में एक जंगली हाथी फेंसिंग की सुरक्षा घेरा को तोड़कर उपार्जन के केंद्र में घुस गया और धान खरीदी केन्द्र में रखे हजारों क्विंटल धान चट कर गया हाथी के आक्रमण से डरे खरीदी केंद्र के कर्मचारियों ने आस-पास के ग्रामवासियों के सहयोग से घण्टों कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खरीदी केंद्र से बाहर भगाया। और रविवार को उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराते हुए शीघ्र धान के उठाव नहीं होने पर खरीदी प्रभावित होने की बात कही गई है।

खरीदी केंद्र प्रभारी ने लिखा पत्र

खरीदी केन्द्र प्रभारी ने पत्र में लिखा है कि जिले के वनांचल धान उपार्जन केंद्र चचिया में शासन प्रशासन की मंशानुरूप ,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से जारी है। लेकिन घने जंगलों हाथियों के विचरण क्षेत्र के बीच उपार्जन केंद्र में जंगली जानवरों एवं असमाजिक तत्वों से धान की सुरक्षा बड़ी चुनोती बनी हुई है मार्कफेड की लचर परिवहन व्यवस्था के कारण उपार्जन केंद्रों में जाम धान की सुरक्षा कठिन कार्य है अव्यवस्थाओं के चलते और लचर परिवहन व्यवस्था के कारण उपार्जन केंद्र में सुंगध पाकर 13 जनवरी शनिवार की रात सुरक्षा घेरा को तोड़कर जंगली हाथी खरीदी केंद्र में घुस आया और लगभग 20 कट्टी धान खा गया और खरीदी केंद्र में अन्य तरह से भी नुकसान पहुंचा है।

जंगली हाथियों का बढ़ा आतंक

वनांचल क्षेत्र कुदमुरा के चचिया में शाम ढलते ही अंधेरे में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है कहीं मकान तो कहीं फसल बर्बाद कर रहे हैं‌ चचिया खरीदी केंद्र में शाम ढलते के बाद अंधेरे में एक दंतैल हाथी घुस गया हाथी जंगल से होते हुए सीधे धान खरीदी केंद्र जा पहुंचा था जहां खरीदी केंद्र में रखी धान की बोरियों से धन को खाने लगा इसी दौरान हाथी की चिंघाड़ सुनकर चौकीदार और अन्य डर गए और और सर्व करके आसपास के गांव वालों को बुलाकर खरीदी केंद्र से किसी तरह से हाथी को भगाने में कामयाब हुए तब तक हाथी कई क्विंटल धान को चट कर चुका था यह घटना खरीदी केंद्र में लगे कैमरे में कैद हुई है बताया गया है कि आसपास के जंगल में इन दिनों हाथियों का विचारण हो रहा है जो धान की सुगंध प्रकार खरीदी केंद्र में घुस आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button