---Advertisement---

Rewa MP: विद्युत मंडल को उपभोक्ता ने फोरम में दी चुनौती, तो बदला लेने विद्युत विभाग ने काटी उपभोक्ता की लाइट।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 01 Apr 2026, 03:33 AM

विद्युत मंडल को उपभोक्ता ने फोरम में दी चुनौती, तो बदला लेने विद्युत विभाग ने काटी उपभोक्ता की लाइट।

देखिए वीडियो 👇

https://youtu.be/X1_UPm4uqXE

Rewa मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी पूर्वी क्षेत्र की सेवाओं से असंतुष्ट एक उपभोक्ता ने जब उपभोक्ता फोरम में विद्युत विभाग को चुनौती दे दी तो गुस्साए विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने उपभोक्ता को सूचित किए बगैर उसका कनेक्शन विच्छेद कर दिया जिसके बाद सेवानिवृत्ति बुजुर्ग ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने की बात कही है पत्रकार वार्ता के दौरान उपभोक्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े खुलासे किए हैं।

दरअसल यह पूरा मामला रीवा शहर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित निराला नगर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिक समाजसेवी रामायण प्रसाद गौतम ने बताया कि उनका विद्युत कनेक्शन उनकी पत्नी उर्मिला मिश्रा के नाम से है जहां विद्युत विभाग द्वारा विगत कई माह से मनमानी तरीके से बिल वसूली की जा रही है।

श्री गौतम ने बताया कि उनके द्वारा जब मीटर बदलने और बिल सुधार करने के लिए सीएम हेल्पलाइन में पूरे मामले की शिकायत की तो कंपनी और उसके अधिकारी उपभोक्ता पर दबाव बनाने के लिए उसके फर्जी हस्ताक्षर से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फोरम में प्रस्तुत कर दिया जिसकी अपील उपभोक्ता द्वारा राज्य उपभोक्ता फोरम में की गई है।

उपभोक्ता का कहना है कि उसका परिवार गंभीर बीमारियों से ग्रसित है और विगत 48 घंटे से अंधेरे में जीवन यापन कर रहा है जिसकी शिकायत उसके द्वारा एसडीम कलेक्टर सहित संभाग आयुक्त से की गई है कमिश्नर रीवा संभाग द्वारा संबंधित अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी अपने गलती को छिपाने झूठ पर झूठ बोल रहे हैं।

तो वहीं इस पूरे मामले में एई बिजली विभाग शहरी सनातन शर्मा का कहना है कि उर्मिला गौतम के नाम से दो कनेक्शन है, जिसमें एक कनेक्शन का सन 2023 से 35000 रुपए से अधिक का बिल बकाया है इस संबंध में नोटिस दी गई थी उन्होंने बकाया बिजली का बिल नहीं जमा किया इसलिए दूसरे कनेक्शन भी विच्छेद किया गया है। अधिकारियों पर व्यक्तिगत आरोप निराधार है जो भी कार्यवाही हुई है वह विभागीय नियम के तहत की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment