Rewa MP:नगर परिषद सिरमौर में “सेवा सेतु अभियान” का भव्य आयोजन सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है : पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह
विराट वसुंधरा
रीवा : सिरमौर, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सेतु अभियान में नगर सरकार आपके द्वार खंड स्तरीय शिविर का आयोजन नगर परिषद सिरमौर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीवा रियासत के महाराज एवं पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह , नप अध्यक्ष संदीप सिंह, अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदामा कोल, विशिष्ट अतिथि नप उपाध्यक्ष विजय सोनी, विधायक प्रतिनिधि बालेंद्र चतुर्वेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा रही ।
अश्वनी तिवारी जनसंपर्क प्रभारी नप सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंचासीन मुख्य अतिथि का स्वागत सीएमओ नेहा शर्मा , नप उपाध्यक्ष विजय सोनी, मंडल अध्यक्ष सुदामा कोल, विधायक प्रतिनिधि बालेंद्र चतुर्वेदी , डॉ आनंद पांडेय, डा ओम प्रकाश द्विवेदी के द्वारा किया गया। मंचासीन सभी अतिथि गणो का स्वागत निकाय के कर्मचारियों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है । श्री सिंह ने बघेली भाषा में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया । नप उपाध्यक्ष विजय सोनी, मंडल अध्यक्ष सुदामा कोल , विधायक प्रतिनिधि बालेंद्र शेखर चतुर्वेदी द्वारा संचालित सरकार की योजनाओं के साथ कार्यक्रम में प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार सोनी आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
हितग्राहियों को मिला प्रमाण पत्र
सेवा सेतु अभियान में आयोजित नगर सरकार आपके द्वार शिविर में नगर परिषद सिरमौर के प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किये गये । इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी मंचासीन रहे ।
विभागों के लगे स्टॉल, लोगो ने सुनाई आपबीती
नगर सरकार आपके द्वारा सेवा सेतु अभियान मे आयोजित खंड स्तरीय शिविर में राजस्व विभाग , महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग , लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कौशल विकास विभाग, पशु पालन विभाग, ऊर्जा विभाग , कृषि विभाग , नगरीय प्रशासन , लोक निर्माण विभाग सहित 11 विभागों में पंजीयन कर लोगों के आवेदन लिये गये । मुख्य अतिथि द्वारा सभी स्टालों में अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर परिचय प्राप्त किया । लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को सुनाते हुए आवेदन दिया।
इनकी रही मौजूदगी ।
शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा शर्मा,तहसीलदार ललन सिंह, बीएमओ डॉ आनंद पांडेय , यमुना प्रसाद शास्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश द्विवेदी, महिला विकाश की अधिकारी स्निग्धा सिंह, भाजपा मंडल महिला अध्यक्ष सौदामिनी गुप्ता, पार्षद विशाल गुप्ता, अमरजीत दाहिया, गीता रावत, प्रेमा दाहिया , लीलावती विश्वकर्मा, सविता कोल, नरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह ,पार्षद, एल्डरमैन सहित सूर्यप्रकाश शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, अशोक चंद्र यादव, अश्वनी तिवारी, अनिमेश पांडेय , दीपक सोनी , मोतीलाल मुडहा, मुकेश पाण्डेय, उमेश चंद्र राल्ही, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, प्रभु शरण मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, प्रदीप सिंह, अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे ।





