---Advertisement---

Sidhi MP:छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर हमले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 03 Oct 2026, 02:04 PM

Sidhi MP:छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस पर हमले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार!

 

 

बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाने के लिए पूर्व नियोजित साजिश का पुलिस का दावा, दो वाहन बरामद; फरार आरोपियों पर ₹30-₹30 हजार का इनाम

सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस के दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी को छुड़ाकर ले जाने की सनसनीखेज घटना का सीधी पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक घटना पूर्व नियोजित थी और आरोपियों ने अलग-अलग वाहनों से ओडिशा पुलिस के वाहन को घेरकर हमला किया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को ओडिशा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी सर्किल जेल फुलवानी, जिला कंधमाल से बंदी आदित्य मिश्रा को प्रोडक्शन वारंट पर विशेष न्यायालय, रीवा में पेश करने के लिए लेकर आ रहे थे। इसी दौरान छुहिया पहाड़ की चढ़ाई पर आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को घेरकर रास्ता रोक दिया।

 

 

डंडे और बेसबॉल बैट से हमला, फायरिंग और स्प्रे का आरोप

पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने ओडिशा पुलिस के वाहन के शीशे, बोनट सहित अन्य हिस्सों पर डंडे और बेसबॉल बैट से हमला किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने, हथियार से फायरिंग करने और वाहन के अंदर स्प्रे करने का भी आरोप है। हमले के दौरान पुलिस अभिरक्षा में मौजूद बंदी आदित्य मिश्रा को जबरन वाहन से उतारकर अपने साथ ले जाने की बात पुलिस ने कही है।
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना और पुलिस चौकी पिपरांव का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

पहले ₹10 हजार, अब आरोपियों पर ₹30 हजार का इनाम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10 हजार प्रति आरोपी का इनाम घोषित किया था। बाद में आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन द्वारा फरार आरोपियों पर ₹30 हजार प्रति आरोपी का इनाम घोषित किया गया है।

 

 

चार जिलों की पुलिस ने शुरू की संयुक्त जांच

मामले की जांच में सीधी के साथ रीवा, मैहर और मऊगंज जिले की पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई तथा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

 

 

एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आई साजिश की बात

पुलिस ने कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम सिंह बघेल, निवासी ग्राम चौखड़ा, थाना जनेह, जिला रीवा, वर्तमान निवासी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाने के लिए पहले से योजना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
दो वाहन बरामद, दो अन्य की तलाश

 

 

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को बरामद करने की जानकारी दी है। इनमें—
टाटा हैरियर क्रमांक DL3CCR0538, जिसे मेमोरेण्डम के आधार पर बरामद किया गया।
वाहन क्रमांक GJ34D5455, जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर लावारिस हालत में बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार घटना में इस्तेमाल एक सफेद रंग की टाटा हैरियर और एक ब्रेजा वाहन के संबंध में भी जानकारी मिली है। दोनों वाहनों की तलाश जारी है।

 

 

पुलिस के मुताबिक 9 से अधिक लोगों की पहचान

पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जिन लोगों की पहचान होने की बात कही है, उनमें कुलदीप ओझा, संजय पटेल, सचिन पटेल, आशीष पटेल, संग्राम सिंह, राजा पटेल, पुन्नी और रवि के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 4-5 अन्य व्यक्तियों के भी घटना में शामिल होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस ने इन लोगों के संबंध में विश्वसनीय जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹30 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।
आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
रामपुर नैकिन थाने में अपराध क्रमांक 1000/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

पुलिस के मुताबिक पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना में इस्तेमाल अन्य वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, प्रभारी SDOP चुरहट रावेन्द्र द्विवेदी, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी जमोड़ी केदार परौहा, थाना प्रभारी सेमरिया विवेक द्विवेदी, चौकी प्रभारी पिपरांव शेषमणि मिश्रा तथा जिला साइबर टीम की भूमिका बताई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 3, 2026

October 3, 2026

October 3, 2026

October 3, 2026

October 3, 2026

October 2, 2026

Leave a Comment