---Advertisement---

Mauganj MP:कलेक्टर श्री जैन ने की सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और राजस्व कार्यों की समीक्षा,प्रकरणों के लंबित रहने पर जताई नाराजगी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 29 Jan 2026, 09:29 AM

Mauganj MP:कलेक्टर श्री जैन ने की सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और राजस्व कार्यों की समीक्षा,प्रकरणों के लंबित रहने पर जताई नाराजगी!

 

 

 

मऊगंज.कलेक्टर मऊगंज श्री संजय कुमार जैन ने सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की है। मऊगंज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित #टीएल बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यप्रणाली असंतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने कहा कि कार्य में लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम, फार्मर रजिस्ट्री एवं वय वंदना योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का तत्काल, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार की देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण समय-सीमा के भीतर निराकृत करें। कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित मामलों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए लक्ष्य निर्धारित किया।

 

 

 

 

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें नॉन-अटेंडड रहना गंभीर लापरवाही है। सामान्य प्रशासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, पशुपालन एवं डेयरी, श्रम, किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें। सौ दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण न करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यवाही न करने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था और मैदानी स्तर पर सक्रियता दिखाते हुए शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचाने निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गोरया, एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment