सिंगरौली।।ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और आजीविका विकास को मजबूती देने के उद्देश्य से खैराही ग्राम में ज्वाला CLF महिला समूह के कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुभव साझा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन एवं एनआरएलएम मध्य प्रदेश आजीविका मिशन, सिंगरौली के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
महिला स्वयं सहायता समूहों के नवाचारों की हुई समीक्षा
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्वाला CLF महिला समूह द्वारा आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सफल गतिविधियों की समीक्षा करना रहा। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों को विस्तार से समझा गया और उनके अनुभवों को अन्य समूहों के साथ साझा किया गया, ताकि वे भी इन सफल मॉडलों से प्रेरणा ले सकें।
अदाणी फाउंडेशन और आजीविका मिशन की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड मनोज प्रभाकर, विकास सिंह, कृष्ण कुमार शाह, राम सजीवन सहित एनआरएलएम आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक छबिलाल, धीरज पांडे, राम एवं उनकी टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने महिला समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।
छह CLF लीडरों ने किया प्रत्यक्ष अवलोकन
आसपास के छह CLF के प्रमुख लीडरों ने कार्यक्रम में भाग लेकर ज्वाला CLF महिला समूह द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने समूह की कार्यप्रणाली को समझते हुए इसे अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करने की बात कही, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
ज्वाला CLF अध्यक्ष ने जताया आभार
ज्वाला CLF की सीएलए अध्यक्ष हेरामती एवं उनकी टीम ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के समर्थन से महिला समूहों को आजीविका के नए अवसर मिले हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिला सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में आजीविका गतिविधियों को और सशक्त बनाने के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।
यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, नवाचार और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, जो आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा।










