मध्य प्रदेश में बस ऑपरेटर्स और सरकार के बीच कैसे बनी सहमति, 2 मार्च की हड़ताल कल वापस?
BHOPAL NEWS: मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम राज्य के हर ग्रामीण इलाके में यात्रियों (Passengers in every rural area of the state) की आसान आवाजाही सुनिश्चित (ensure easy movement) करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। इस लक्ष्य के लिए हम प्रतिबद्ध (We are committed to our goal) हैं। हमारा लक्ष्य सभी के हितों की रक्षा करना और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं (public transport services) को सुचारू रूप से चालू रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यात्रियों खासकर ग्रामीण इलाकों (travelers especially in rural areas) के लोगों को आसान परिवहन सेवाएं देना चाहते हैं, लेकिन इस उद्देश्य की पूर्ति (fulfillment of purpose) में किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री (Chief Minister) डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समानता भवन में मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन (Madhya Pradesh Bus Owners Association) (बस ट्रांसपोर्टर्स) के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बस ऑपरेटरों की सभी शंकाओं/कठिनाइयों (All doubts/difficulties of bus operators) को एक बैठक के माध्यम से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीयों के पदाधिकारी परिवहन मंत्री (Transport Minister) से मिलकर उनकी सभी शंकाओं/कठिनाइयों/समस्याओं का समाधान (Resolving doubts/difficulties/problems) करवाएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को निर्देशित (Instructions to the Transport Minister) भी कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिसूचना जारी करने और सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को होल्ड (Hold the notification issued by the government) करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सकारात्मक बातचीत (positive conversation) , उनकी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा और उपरोक्त सूचना/अधिसूचना को होल्ड (hold notification) करने के आश्वासन के बाद, मध्य प्रदेश बस मालिक संघ (Madhya Pradesh Bus Owners Association) (बस ट्रांसपोर्टर्स) के पदाधिकारियों ने 2 मार्च, 2026 से शुरू होने वाली बस हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया। बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह, बस मालिक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी और राज्य के दस संभागों के बस मालिक मौजूद थे।





