---Advertisement---

MP news:भाजपा में इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अंदरुनी कलह !

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 14 May 2026, 11:14 AM

MP news:भाजपा में इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अंदरुनी कलह !

 

 

 

अशोकनगर .भाजपा में इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है। सिंधिया समर्थक और के.पी. यादव समर्थक नेताओं के बीच चल रही बयानबाज़ी अब संगठन तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर की गई कुछ टिप्पणियों और पोस्टों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर सवाल उठने लगे हैं।

यादव महासभा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराना इस पूरे मामले को और गंभीर बना रहा है। पत्र में मांग की गई है कि जनप्रतिनिधियों और समाज विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो। वहीं दूसरी ओर भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा भी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है।

 

 

 

पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अशोकनगर भाजपा भी अब अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करेगी? क्योंकि अब मामला सिर्फ राजनीतिक बयानबाज़ी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज और संगठन की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों में “ड्राइवर” जैसे शब्दों को लेकर समर्थकों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी मान रहे हैं।

अब सबकी नजर भाजपा संगठन पर टिकी है कि क्या पार्टी अनुशासन के नाम पर कोई बड़ा कदम उठाएगी, या फिर यह विवाद केवल सोशल मीडिया की बहस बनकर रह जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 16, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

Leave a Comment