---Advertisement---

Bhopal MP:2028 विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बन सकते हैं 4 नए जिले! बीना, पिपरिया, चांचौड़ा और नागदा के नाम चर्चा में!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, November 18, 2026 2:47 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 18 Nov 2026, 02:47 PM

Bhopal MP:2028 विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बन सकते हैं 4 नए जिले! बीना, पिपरिया, चांचौड़ा और नागदा के नाम चर्चा में!

 

 

 

जिला गठन की अटकलों के बीच भाजपा संगठन में भी बड़ी तैयारी, हर जिला अध्यक्ष से मांगे गए चार वरिष्ठ नेताओं के नाम; प्रदेश चुनाव समिति, कोर ग्रुप और विशेष आमंत्रित सदस्यों के गठन को लेकर हलचल तेज!

भोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में नए जिलों के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आगामी चुनाव से पहले प्रदेश में चार नए जिले बनाए जा सकते हैं। इनमें बीना, पिपरिया, चांचौड़ा और नागदा के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं।

हालांकि, इन चारों क्षेत्रों को जिला बनाने के संबंध में अभी तक किसी आधिकारिक सरकारी घोषणा या अंतिम निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल इसे संभावित प्रशासनिक फेरबदल और राजनीतिक चर्चाओं के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

भाजपा संगठन में भी शुरू हुई राजनीतिक जमावट!

इधर, भाजपा संगठन में आगामी राजनीतिक और चुनावी तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा के प्रत्येक जिला अध्यक्ष से चार-चार वरिष्ठ नेताओं के नाम मांगे गए हैं। बताया जा रहा है कि इन नामों पर प्रदेश चुनाव समिति, प्रदेश कोर ग्रुप और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची तैयार करने के संदर्भ में विचार किया जा सकता है।

 

 

 

 

2028 के चुनाव से पहले बड़े बदलाव के संकेत?

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले नए जिलों का गठन और संगठनात्मक स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देना भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, नए जिलों के गठन और संगठन की प्रस्तावित सूचियों को लेकर आधिकारिक तस्वीर सामने आना अभी बाकी है।

 

 

 

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मध्य प्रदेश सरकार 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले बीना, पिपरिया, चांचौड़ा और नागदा को जिला बनाने की दिशा में कदम उठाएगी? और क्या भाजपा संगठन में वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां देकर चुनावी समीकरण मजबूत करने की तैयारी कर रहा है?

फिलहाल इन संभावनाओं ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 18, 2026

November 17, 2026

Leave a Comment