---Advertisement---

Bhopal MP:IPS अभिजीत कुमार रंजन के खिलाफ शिकायत पर गृह मंत्रालय का एक्शन, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को भेजा पत्र!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Thursday, November 19, 2026 4:11 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 19 Nov 2026, 04:11 PM

Bhopal MP:IPS अभिजीत कुमार रंजन के खिलाफ शिकायत पर गृह मंत्रालय का एक्शन, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को भेजा पत्र!

 

 

 

नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत कुमार रंजन के विरुद्ध की गई शिकायत को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया है। इस घटनाक्रम के बाद संबंधित अधिकारी के विरुद्ध लंबित विभागीय जांच को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के अधिवक्ता आर.के. सोनी ने आईपीएस अधिकारी अभिजीत कुमार रंजन के खिलाफ लंबित विभागीय जांच को तत्काल प्रारंभ कराने की मांग उठाई थी। इस संबंध में उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय को शिकायत एवं कार्रवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था।

बताया गया है कि गृह मंत्रालय के अवर सचिव ने शिकायत को मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के पास अग्रेषित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है।

 

 

 

 

लंबित विभागीय जांच पर टिकी निगाहें

इस पूरे मामले में अब निगाहें मध्यप्रदेश शासन के अगले कदम पर टिकी हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता आर.के. सोनी की मांग है कि अधिकारी के विरुद्ध लंबित विभागीय जांच को बिना अनावश्यक विलंब के शुरू किया जाए, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच हो सके।

हालांकि, गृह मंत्रालय द्वारा शिकायत अग्रेषित किया जाना अपने आप में आरोपों की पुष्टि या अधिकारी के विरुद्ध दोष सिद्ध होने का प्रमाण नहीं है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मध्यप्रदेश शासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और लंबित विभागीय जांच को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है। फिलहाल, गृह मंत्रालय से शिकायत मध्यप्रदेश सरकार तक पहुंचने के बाद मामले में आगे की प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

Leave a Comment