Mauganj MP:प्रशिक्षण से लौटे SP सुरेंद्र कुमार जैन,ASP और SDOP ने किया स्वागत,मऊगंज पुलिस की फिर संभालेंगे कमान!
मऊगंज। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन प्रशिक्षण पूर्ण कर वापस मऊगंज लौट आए हैं। उनके आगमन के साथ ही पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक और विभागीय गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। मऊगंज पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम एवं एसडीओपी सचि पाठक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के आगमन पर ASP शशिकांत सरयाम और SDOP सचि पाठक ने उनसे सौजन्य मुलाकात की तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वापसी पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और विभागीय सौहार्द की झलक देखने को मिली।
गौरतलब है कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में पुलिस विभाग की जिम्मेदारियां विभागीय अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रही थीं। अब सुरेंद्र कुमार जैन के वापस लौटने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी सक्रियता देखने को मिलेगी।
उनकी वापसी को लेकर पुलिस महकमे में हलचल देखी जा रही है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस अधीक्षक आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या प्राथमिकताएं तय करते हैं और विभागीय कामकाज को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।





