---Advertisement---

APR MP: 14 लाख के भुगतान और सुरक्षा राशि रिलीज करने के एवज में रिश्वत का आरोप, PHE अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह EOW रीवा के हत्थे चढ़े!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 19 Jun 2026, 12:08 PM

APR MP: 14 लाख के भुगतान और सुरक्षा राशि रिलीज करने के एवज में रिश्वत का आरोप, PHE अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह EOW रीवा के हत्थे चढ़े!

 

 

 

अनूपपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह को कथित रूप से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी पर एक ठेकेदार से कुल 2 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसमें से 1.50 लाख रुपये पहले ही लिए जा चुके थे।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रीवा स्थित RGA कंस्ट्रक्शन कंपनी को वर्ष 2020-21 के दौरान कोरोना काल में अनूपपुर जिले में पाइपलाइन बिछाने, घर-घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा अन्य संबंधित कार्यों का ठेका दिया गया था। कंपनी द्वारा अनुबंध के अनुरूप कार्य पूर्ण किए जाने के बाद लगभग 14 लाख रुपये की अंतिम देयक राशि, करीब 7 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट तथा लगभग 4 लाख रुपये की एफडीआर (FDR) राशि रिलीज किया जाना शेष था।

 

 

 

आरोप है कि इन भुगतानों और जमा राशि को जारी करने के बदले प्रभारी कार्यपालन यंत्री ए.के. साह ने कंपनी के प्रतिनिधि एवं आवेदक रामाश्रय यादव, निवासी बाणसागर कॉलोनी, जिला रीवा से 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार, 1.50 लाख रुपये की राशि पहले ही दी जा चुकी थी, जबकि शेष रकम में से 30,000 रुपये लेने के लिए अधिकारी ने 19 जून 2026 को आवेदक को अपने निजी निवास, स्मार्ट सिटी अनूपपुर बुलाया।

 

 

जैसे ही आवेदक ने कथित रूप से 30,000 रुपये की रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से निगरानी कर रही EOW रीवा की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ए.के. साह को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

 

 

इस कार्रवाई के बाद विभागीय और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मामले में आगे की जांच EOW रीवा द्वारा की जा रही है और जांच के आधार पर अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 16, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

July 8, 2026

Leave a Comment