रीवा

Rewa news:बूथ मजबूत होगा तभी मिलेगी सफलता: रणविजय सिंह लोचव

Rewa news:बूथ मजबूत होगा तभी मिलेगी सफलता: रणविजय सिंह लोचव

 

 

 

 

 

कांग्रेस के सह प्रभारी ने ली त्योंथर और रीवा विधानसभा की बैठक

रीवा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सहसचिव एवं सह प्रभारी मध्यप्रदेश रणविजय सिंह लोचव की अध्यक्षता में दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र त्योंथर एवं रीवा में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सिंह ने दोनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा नसीहत दी कि बूथ मजबूत होगा तभी सफलता मिलेगी। इसलिए सभी मिलकर बूथ कमेटी बनाने और उसको सक्रिय करने में जुटें।

 

 

 

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की गतिविधियों के संबंध में सुझाव दिए। संगठन प्रभारी ने सभी को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा बनाई गई रणनीतियों पर शीघ्र ही अमल करने का काम किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री सुखेन्द्र सिंह बन्ना, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, गुरुमीत सिंह मंगू, कविता पाण्डेय, मनीष गुप्ता, रवि तिवारी, सज्जन पटेल, रमाशंकर सिंह, रामायण सिंह पटेल, प्रभात वर्मा, शहीद मिस्त्री, वसीम राजा, मुस्तहाक खान, नरेश गुप्ता, तारा त्रिपाठी, धनेन्द्र सिंह, मनीष नामदेव सहित संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button