रीवा

Rewa MP: शहर के विकास कार्यों की उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा और 268.05 लाख रूपये से बीहर नदी में निर्मित घाट का किया लोकार्पण।

Rewa MP: शहर के विकास कार्यों की उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा और 268.05 लाख रूपये से बीहर नदी में निर्मित घाट का किया लोकार्पण।

 

रीवा । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही आगामी समय में पुर्नधनत्वीकरण योजना से कराये जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में शहर में बनायी जाने वाली मल्टी लेवल पार्किंग, कोठी कम्पाउंड में महिला हाट निर्माण, जनपद पंचायत कार्यालय निर्माण, इंजीनियरिंग कालेज में क्वार्टस निर्माण, तथा मनगवां के मलकपुर तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य की कार्ययोजना की जानकारी उप मुख्यमंत्री ने ली। उन्होंने ढेकहा तिराहा से करहिया मंडी सड़क निर्माण, एसडीएम कार्यालय तथा सर्किट हाउस एवं पीडब्लूडी भवन निर्माण सहित निर्माणाधीन समस्त कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनणडे, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला, कार्यपालन यंत्री अनुज सिंह, सहायक यंत्री हिमांशु वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने बीहर नदी में निर्मित निषादराज घाट का किया लोकार्पण।

विक्रम पुल से निपनिया पुल तक 268.05 लाख रूपये से निर्मित घाट का हुआ लोकार्पण।

 


उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर की बीहर नदी में 268.05 लाख रूपये से 970 मीटर लम्बाई के विक्रम पुल से निपनिया पुल तक बनाये गये निषादराज घाट का लोकार्पण किया। उन्होंने पचमठा सड़क को भी लोकार्पित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ ही नदी एवं तालाब सौन्दर्गीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। निषादराज घाट के बन जाने से नदी का सौन्दर्य और भी बढ़ गया है। पचमठा मार्ग के चौड़े हो जाने से आवागमन में सुगमता हो गयी है। यह सड़क रिवर फ्रंट की एपरोच रोड़ है इस लिए इसका चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्रांसपोटर्स के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेतु ट्रांसपोर्ट नगर में स्थल आवंटित किया जायेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, विमलेश मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव सहित गणमान्य जन व अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button