रीवा
Rewa news, एसपी ने किया अभियोजन अधिकारियों की कार्यशाला का शुभारंभ।
Rewa news, एसपी ने किया अभियोजन अधिकारियों की कार्यशाला का शुभारंभ।
पुलिस और अभियोजन अधिकारियों के समन्वय से मिलता है पीड़ित को न्याय: विवेक सिंह SP
रीवा। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में रीवा तथा मऊगंज जिले के लोक अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को दण्डित करने के लिए पुलिस तथा लोक अभियोजन अधिकारियों को मिलकर कार्य करना है। सही तालमेल से ही अपराधों के संबंध में उचित साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। हमारी तैयारी जितनी अच्छी होगी हमें उतनी ही सफलता मिलेगी। इसके लिए लोक अभियोजन अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। सामाजिक परिस्थितियों में परिवर्तन के साथ कानूनों में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। हाल ही में तीन नए कानून बनाए गए हैं। प्रत्येक नए कानून की समुचित जानकारी होना आवश्यक है।