मध्य प्रदेशरीवा

MP News : कलेक्टर मऊगंज की पहल पर अंधे माँ बाप का खोया हुआ बेटा 8 वर्षों बाद पहुंचा अपने परिजनों के बीच..

MP News : कलेक्टर मऊगंज की पहल पर अंधे माँ बाप का खोया हुआ बेटा 8 वर्षों के बाद  पहुंचा अपने परिजनों के बीच…

रीवा :  कुंभ मेले से लगभग 8 वर्ष पूर्व गायब हुआ लवकुश आज अपने दृष्टिहीन माँ बाप के पास वापस आ गया। मऊगंज जिले के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के प्रयासों से अंधे माँ बाप को उनका सहारा मिल गया और उनके जीवन में नई रोशनी का संचार हुआ वह गदगद भाव से कलेक्टर को कोटिश: धन्यवाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना करते रहे।

मऊगंज जिले के कलेक्टर के द्वारा भेजे गये प्रशासनिक अमले के लोग लवकुश को लेकर कलेक्ट्रेट मऊगंज पहुंचे जहां कलेक्टर ने स्वयं बच्चे का स्वागत किया तथा उसे उसके परिजनों सहित बराती गांव भेजने की व्यवस्था कराई। कलेक्टर की मदद के लिये लवकुश के पिता श्री छकौड़ी लाल ने ह्मदय से धन्यवाद दिया। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पूरा परिवार प्रसन्न है। उनका बेटा अब उनके साथ है। उन्होंने बच्चे को शुभकामना दी तथा उससे आगे शिक्षा ग्रहण करने व सक्षम बनने की बात कही। उन्होंने छकौड़ीलाल को आश्वस्त किया कि उनके भैंसे पालन के व्यवसाय में हर संभव मदद की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button