मध्य प्रदेशरीवा

सिरमौर क्षेत्र के खैरहन निवासी डॉ आशा कुशवाहा ने अमेरिका के ओकलाहोमा यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च केंद्र में हुईं चयनित

सिरमौर क्षेत्र के खैरहन निवासी डॉ आशा कुशवाहा ने अमेरिका के ओकलाहोमा यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च केंद्र में हुईं चयनित।

मध्य प्रदेश और रीवा जिले का बढ़ाया मान, शुभ-चिंतको ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

विराट वसुंधरा/ रीवा एम.पी.

🛑 रीवा जिले के सिरमौर तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरहन सरपंच रजनीश कुशवाहा के छोटे भाई बुद्धिराज मौर्य की पत्नी, रिटायर्ड शिक्षक अखिलेश कुशवाहा व फूलवती कुशवाहा की पुत्रवधू डॉ.आशा कुशवाहा जो विरसिंहपुर के ग्राम मौदहा निवासी किसान रामशिरोमणि कुशवाहा और मां देवकली कुशवाहा की पुत्री हैं,
उनका चयन अमेरिका के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय ओकलाहोमा यूनिवर्सिटी के कैंसर शोध संस्थान में शोध वैज्ञानिक के तौर पर हुआ है, जहाँ पर वह भविष्य में कैंसर के इलाज के लिए शोध करेंगी, ओकलाहोमा यूनिवर्सिटी अमेरिका की एक प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है, जहां से कई वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार भी मिल चुका हैं,
डॉ.आशा कुशवाहा ने विरसिंहपुर के मौदहा के शा. विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद रीवा के एपीएस यूनिवर्सिटी से एमएससी करने के बाद डीआरडीओ से  बायोकेमिस्ट्री में पीएचडी किया, और वर्तमान मे दिल्ली एम्स में वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत है,
डॉ.आशा कुशवाहा के चयन से उनके समाज में एवं मध्य प्रदेश और रीवा जिले सहित सिरमौर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है, उनकी यह उपलब्धि समाज के साथ ही रीवा जिला और मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

डॉ.आशा कुशवाहा कि इस उपलब्धि पर…ग्राम खैरहन सरपंच रजनीश कुशवाहा, डॉ. मीरा कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, झरना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल (तिलखन), पत्रकार कुशमेन्द्र सिंह, शशी कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा , रामप्रसाद विश्वकर्मा, कमलेश कुशवाहा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सिरमोर, मुन्नीलाल वर्मा सुखलाल कुशवाहा तुलसीदास कुशवाहा, संदीप कुशवाहा, संतोंष कुशवाहा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात वर्मा, डॉ.एल एम कुशवाह, मुन्नालाल कुशवाहा, रोसन लाल कुशवाह ,पुष्पराज कुशवाहा, सुरेश सिंह, डॉ. केवी सिंह, पूर्व सरपंच सुरेश प्रजापति, विजय पाल कुशवाहा सिक्षक, पत्रकार अनुपम अनूप, विष्णुकान्त कुशवाहा, सुनील सेन, रामकुमार कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, एड. नीरज, गौरीशंकर वर्मा सहित भरोसा सेवा समिति और रेडक्रॉस सोसाइटी सिरमौर के पदाधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए डॉ. आशा कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button